फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six election related apps launched

Ambala News: चुनाव से संबंधित छह एप लॉंच

Mon, 01 Apr 2024 08:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:15 AM IST
विज्ञापन
Six election related apps launched
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन कार्यालय एवं उपायुक्त अंबाला डॉ. शालीन ने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी ने सबसे पहले अंबाला शहर के ओपीएस विद्या मंदिर में बनाए जाने वाले मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम के साथ-साथ ईवीएम और वीवीपैट को रखने के लिए चिन्हित किए गए स्थानों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की गार्द व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने बारे भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मुलाना विधानसभा क्षेत्र के तहत डीएवी स्कूल रिवर साइड, अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के तहत एसडी कॉलेज अंबाला छावनी में और नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बीपीएस प्लेनेटोरियम अंबाला छावनी में मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए। इस मौके जिला चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग से कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, एसडी कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र राणा, नगर परिषद के ईओ जरनैल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

नागरिकाें के लिए छह मोबाइल एप लॉच
डॉ़ शालीन ने बताया कि लोकसभा चुनावों में नागरिकों के अधिकारों को सशक्त करने के लिए चुनाव आयोग ने छह मोबाइल एप लॉंच किए हैं, इन एप के माध्यम से महज एक क्लिक पर वोट बनवाने, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने, उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देखने सहित कई कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप शुरू की गई है जिसके इस्तेमाल से वे व्हीलचेयर के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम खोजने और बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आचार संहित से संबंधित शिकायतों के लिए सी विजिल एप, उम्मीदवार की जानकारी प्राप्त करने के लिए नो योर कैंडिडेट एप, किसी भी उम्मीदवार को अगर चुनावी गतिविधियां करनी है या फिर ऑनलाइन नामांकन करना है तो वह इस एप के जरिए आवेदन कर सकता है।

वोटर टर्नआउट एप से आमजन मतदान के दिन मतदान प्रतिशत देखा सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान करने का लक्ष्य रखा है। वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम पता संशोधन करने, नाम हटवाने, वोटर आईडी को आधार से लिंक करने, मतदान सूची में नाम खोजने, मतदान केंद्र विवरण, ई एपिक कार्ड डाउनलोड करने और घर बैठे वोटर आईडी प्राप्त करने की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed