फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six arrested for murder, one sent to juvenile home

Ambala News: विज ने लगाई अधिकारियों को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for murder, one sent to juvenile home
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में खेल प्रतियोगिता करवाई गई।
अंबाला। चेतावनी देने के बाद भी सिंचाई विभाग ने टांगरी नदी से पानी निकासी को लेकर समुचित प्रबंध नहीं किए। यह खामियां एक बार फिर शुक्रवार को निरीक्षण पर निकले हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने जैसे ही देखी तो उन्होंने तुरंत विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई और पानी निकासी के लिए बेहतर प्रबंधक करने के दिशा-निर्देश दिए। वहीं, बरसात से पहले कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पानी निकासी के लिए टांगरी नदी में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नदी तल को गहरा करने एवं अन्य कार्य तेजी से करने के लिए मौके पर ही अंबाला के उपायुक्त को फोन कर दिशा-निर्देश भी दिए। शुक्रवार दोपहर पूर्व मंत्री विज ने सिंचाई विभाग के एसई अमित रघुवंशी, एक्सईएन कृष्ण कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ टांगरी नदी का जायजा लिया।
विज्ञापन

बब्याल-चंदपुरा पुल पर टांगरी नदी पर उन्होंने नदी तल की सफाई का जायजा लिया। कुछ दिन पहले ही पूर्व मंत्री विज ने यहां निरीक्षण कर नदी तल में साफ-सफाई कर झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए थे। विभागीय अधिकारियों ने पूर्व मंत्री को बताया कि यहां पोकलेन और जेसीबी मशीन से झाड़ियों को हटाते हुए नदी तल को साफ किया जा रहा है। उन्होंने चंदपुरा पुल से लेकर शाहपुर तक नदी तल की सफाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र राणा, श्याम सुंदर अरोड़ा, शक्ति, परमिंद्र सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांगरी नदी पल पर लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनिल विज ने जगाधरी रोड पर टांगरी नदी पुल पर जायजा लिया। यहां उन्होंने नदी तल को गहरा करने एवं अन्य कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा बरसातों से पहले यहां तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निरंतर कार्य की निगरानी करें। नदी के दोनों छोर पर मिट्टी की दीवार बनाई जाए।
महेशनगर पंप हाउस का निरीक्षण
पूर्व मंत्री विज ने टांगरी बांध रोड पर महेशनगर पंप हाउस का जायजा लिया। यहां पानी को लिफ्ट कर नदी में पंप करने वाले स्विच पैनल रूम को उन्होंने चैक किया। अधिकारियों ने बताया कि स्विच पैनल को पिछले वर्ष के मुकाबले ऊंचा कर लगाया गया है। पूर्व मंत्री ने पानी निकासी के लिए नाले को पक्का किए जाने के कार्य को भी बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर कार्य
विज ने अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर टांगरी नदी को गहरा करने के कार्य का जायजा लिया, जहां उन्होंने धीमी गति से चल रहे कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ज्यादा मशीनें लगाते हुए नदी तल को यहां गहरा किया जाए और नदी तल को और चौड़ा किया जाए। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री अनिल विज को बताया कि कुछ लोगों ने नदी तल में खेती की है, इससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है। विज ने इस पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

कोट-कछुआ में पाइप लाइन का लेवल नीचा
विभिन्न गांव व काॅलोनियों की पानी निकासी के लिए गांव कोट कछुआ में बनाए गए पंप हाउस की कार्यप्रणाली को पूर्व मंत्री अनिल विज ने चैक किया। यहां पर पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन का लेवल नीचे होने पर उन्होंने आपत्ति जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को पाइप लाइन का लेवल ऊंचा करने के साथ-साथ नदी तक जाने वाले रास्ते को पक्का करने निर्देश दिए। इसके अलावा शाहपुर में अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग के नीचे भी टांगरी नदी में उतरते हुए पानी निकासी का जायजा लिया।

छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में खेल प्रतियोगिता करवाई गई।

छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में खेल प्रतियोगिता करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed