{"_id":"671febb4c5f4fc23280ff4d4","slug":"silver-lakshmi-and-ganesha-are-attracting-people-ambala-news-c-36-1-sknl1003-131876-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लोगों को लुभा रहे चांदी के लक्ष्मी और गणेश जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लोगों को लुभा रहे चांदी के लक्ष्मी और गणेश जी
विज्ञापन
आठ स्वरूप में विराजमान चांदी के सिद्धिविनायक
अंबाला। इस धनतेरस पर बाजार में काफी भीड़ दिखाई दे रही है। लोग सोमवार को ज्वैलर्स की दुकानों और बर्तनों की दुकानों पर सामन खरीदते नजर आए। इस दौरान पूजा के लिए लोगों ने बाजार में सोने चांदी के सिक्के और नई मूर्तियों को भी खरीदा।
सर्राफा कारोबारियों की मानें तो इस बार लोगों को नौ रूप में चांदी की मां लक्ष्मी, आठ स्वरूपों में चांदी के सिद्धि विनायक लोगों को पसंद आ रहे हैं।
इसके अलावा चांदी की दुर्गा माता, चांदी के गणेश जी और चरण पादुकाएं, चांदी और सोने की सिक्कों के साथ रंगीन लक्ष्मी गणेश और अन्य भगवान की फोटो के सिक्के आ रहे हैं जो ग्राहकों अधिक भा रहे हैं।
सोने के रामजी की सबसे अधिक मांग
मुत्सद्दीलाल हरी किशन दास ज्वैलर्स के संचालक विपिन अग्रवाल बताते हैं कि इस धनतेरस पर पहली बार उनके पास नौ रूप में चांदी की मां लक्ष्मी, आठ विभिन्न रूपों में चांदी के सिद्धिविनायक, चांदी की दुर्गा माता, चांदी के गणेश जी और चरण पादुकाएं आई हैं। इसके अलावा चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश, रामदरबार, स्वास्तिक, हटड़ी, लेमन सैट, चाय का सेट, पुटिंग सेट, पानी की बोतल, शिफर, अखंड ज्योत, कलश, पूजा की थाली, सोने के सिक्के और सोने के रामजी की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
बच्चों की पसंद के भी सिक्के : श्रीकांत
मंगत राम निरंजन दास जैन ज्वैलर्स के संचालक श्रीकांत जैन और रवि जैन ने बताया कि इस धनतेरस पर उनके पास रंगीन लक्ष्मी गणेश, गुरु नानक जी, भगवान महावीर, भगवान राम के चांदी के सिक्के और चांदी के बिस्किट भी लोग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए चांदी कि सिक्के भी चलन में हैं। इन सिक्कों पर टेडी वियर की फोटो लगी हुई है।