फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SI reached on information, found his son's dead body

Ambala News: सूचना पर पहुंचे एसआई, मिला अपने बेटे का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
SI reached on information, found his son's dead body
अंबाला। छावनी के न्यू दयाल बाग निवासी एसआई के बेटे दिग्विजय राणा की सोमवार संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक का शव मोती बाग के नाले के पास मिला।
विज्ञापन

बेटे की मौत से अनजान एसआई अपनी टीम के साथ शव के पास पहुंचे। उनके पैरों तले तब जमीन खिसक गई, जब अपने ही बेटे शव मिला। एक बार तो उनके आंसू नहीं थमे। पुलिस ने शव का अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक का शरीर पूरी तरह से नीला था।



एक दिन पहले से था लापता
दिग्विजय सिंह राणा आठ जून को घर से चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। सोमवार सूचना मिली कि मोती नगर नाले के पास से शव है। दिग्विजय अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। महेश नगर के जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed