फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shrimad Bhagwat Katha from 15th in Shri Shiv Kutir Dharamshala

Ambala News: श्री शिव कुटीर धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा 15 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha from 15th in Shri Shiv Kutir Dharamshala
अंबाला। एकता विहार स्थित कीर्ति नगर शिव कुटीर धर्मशाला में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह 29 वां वार्षिकोत्सव शिव कुटीर ट्रस्ट की ओर से करवाया जा रहा है जो 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि 15 अप्रैल दोपहर 3 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम को श्री मद्भागवत कथा का श्री गणेश किया जाएगा। इसके अलावा 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक रोजाना सुबह सात बजे से लेकर साढे़ आठ बजे तक पूजा और हवन किया जाएगा। एक सप्ताह तक रोजाना श्री मद्भागवत कथा दोपहर साढे़ तीन बजे से लेकर साढे़ छह बजे चलेगी, 22 अप्रैल को सुबह सात बजे से नौ बजे तक पूजा और हवन में आहुतियां डाली जाएगी। इसके बाद साढे़ नौ बजे से दोपहर एक बजे तक श्री मद्भागवत कथा का भोग और प्रवचन होगे।दोपहर बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह श्री मद्भागवत कथा डॉ स्वामी महामंडलेश्वर शिव चैतन्य महाराज की अध्यक्षता में की जाएगी। वहीं श्री वृंदावन धाम से कथा व्यास आचार्य प्रमोद दास कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed