फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shouts of Jai Shri Ram echoed in 180 temples of the district

Ambala News: जिले के 180 मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Shouts of Jai Shri Ram echoed in 180 temples of the district
अंबाला सिटी। भगवान श्रीराम लला के मंदिर भवन में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अंबाला जिला में दिनभर श्रीराम भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

जिले के शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में इस महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराम भक्तों की ओर से सैकड़ों की संख्या में भंडारे लगाए, बाजारों सुंदर रंगबिरंगी लड़ियां और गुब्बारे लगाकर भव्य ढंग से सजाए। वहीं जय श्रीराम के जयकारों के साथ भगवा ध्वज की अगुवाई में शोभायात्राएं निकली गई। इस दौरान भगवा ध्वज में रंगे श्रीराम भक्तजन डीजे की धुनों पर पर भक्तिमय होकर शहर के विभिन्न बाजारों से झूमते हुए निकले। इस दौरान श्रीराम भक्तों की ओर से शोभायात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। विशेष तौर पर फूलों की वर्षा की गई, वहीं जगह-जगह विभिन्न प्रकार के भंडारे लगाए गए। विशेष रूप से श्री हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, व श्री रामायण जी के पाठ का हवन के साथ भव्य समापन किया गया।

बता दें कि अंबाला जिला के करीब 90 सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस दौरान करीब 180 मंदिर भवनों में सहित शहर के विभिन्न चौराहों पर एलईडी के माध्यम से अयोध्या महोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जहां पर श्रीराम भक्त अयोध्या महोत्सव को देखकर आनंदित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed