फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shot fired on the dispute of leaving the animal in the field, two injured

खेत में पशु छोड़ने के विवाद पर चली गोली, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shot fired on the dispute of leaving the animal in the field, two injured
शहजादपुर। बेसहारा पशुओं को खेतों के पास छोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कोड़वा खुर्द निवासी परमेश्वर लाल ने कहा है कि उसके भाई केसर ने उसे फोन पर बताया कि कलाल माजरा के जसबीर सिंह का बेटा व कुछ अन्य लड़के ट्रैक्टर-ट्राली से बेसहारा पशुओं को उनके खेतों के पास छोड़ गए हैं। इसके बाद मैं व मेरा भाई केसर सिंह, रविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह व मनजीत सिंह कोडवा खुर्द व सिंगारा सिंह वासी रछेडी बोलेरो गाडी व मोटरसाइकिल पर सवार होकर जसबीर सिंह के घर गांव पहुंचे। जहां जसबीर, उसका बेटा व दो तीन अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने जसबीर सिंह को बताया कि उसका बेटा आज फिर हमारे खेतों के पास पशुओं को छोड़कर आया है। हमने पहले भी उसे समझाया था कि ये पशु हमारे खेतों में नुकसान करते हैं। यह कहकर हम वहां से चले गए। रास्ते में मुझे मेरे भाई केसर का फोन आया कि जसबीर सिंह उसके व कुलदीप सिंह के साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद हम वापस जसबीर सिंह के घर पहुंचे और उससे बात करने लगे। इस पर जसबीर हमें मजा चखाने की बात कहकर अंदर से अपनी बंदूक उठा लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमेश्वर ने बताया कि आरोपी की पत्नी और बेटे ने उससे बंदूक छीनने का काफी प्रयास किया। इसी छीनाझपटी में उसने फायर कर दिया। बंदूक से चली गोली के छर्रे लगने से शिकायतकर्ता व रविंद्र सिंह घायल हो गए। जब हम अपने वाहन वहां से लेकर जाने लगे तो जसबीर सिंह ने हमें जान से मारने की धमकी देकर वाहन वहीं छोड़ने को कहा। हमने डर के कारण अपने वाहन वहीं छोड़ दिए। हमें नारायणगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। जहां से पचकूला रेफर कर दिया गया। पंचकूला से डाक्टर ने हमें चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
दूसरी ओर, पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह निवासी ने कहा कि वह गांव में अपने खेतों में मकान बनाकर अपने परिवार सहित रह रहा है। मंगलवार को दिन के समय उनके खेतों में बेसहारा पशु घुस गए। उन्हें उनके नौकर ने खेतों से निकाल दिया जो आगे छोटा कोड़वा की तरफ चले गए। उसके बाद रात के समय लगभग साढ़े नौ बजे परिवार के सदस्य सो रहे थे। उसी समय बाहर से गालीगलौज की आवाज सुनकर शिकायतकर्ता कमरे से बाहर आया। इस दौरान उसके कमरे के बाहर परमेश्वर लाल, उसका भाई व रविन्द्र सिंह वासी कोड़वा खुर्द और 10-12 अन्य लोगों ने अपने हाथों में लिए लाठी डंडो व ईंटों से हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके द्वारा शोर मचाने पर घर में सो रही पत्नी और बेटा बाहर आए। इसके बाद घर में रखी लाइसेंसी बंदूक निकाली। मेरी बंदूक को आरोपियों में से किसी ने आगे से पकड़ लिया और बचाव में मैने एक फायर किया। इन लोगों ने मेरे घर में खड़ी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। आरोपी मोटरसाइकिल व जीप छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर लिए हैं। एक मामले में गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजेश कुमार थाना प्रभारी, शहजादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed