फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shopkepper murdered in Patredi

पतरेहड़ी में कपड़ा कारोबारी की हत्या

Sun, 22 Sep 2013 12:11 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 22 Sep 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shopkepper murdered in Patredi
नारायणगढ़ के पतरहेड़ी गांव में चार लोगों ने रंजिशन एक कपड़ा कारोबारी की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले तो कारोबारी की पिटाई की और फिर तेजधार हथियार से उस पर वार किए।
विज्ञापन


हमले में कारोबारी का बेटा भी घायल हो गया। हमला करने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद कारोबारी को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिसके बाद पीजाआई में इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कपड़ा कारोबारी रुलदा राम के बेटे रवींद्र कुमार ने शहजादपुर पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पिता की पतरहेड़ी गांव में कपडे़ की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के सामने बशेशर नाथ सुनार की दुकान करता है। रवींद्र ने बताया कि वह जब अपने काम से वापस लौट रहा था तो उसने देखा कि उसके पिता और भाई हरीश को कुछ लोग पीट रहे हैं। रवींद्र के अनुसार उसके पिता और भाई पर हमला करने वालों में बशेशर नाथ, दीपु, जुगनू और अश्वनी सैनी शामिल थे।

आरोपियों ने हथियार से उसके पिता के सिर पर वार किए। जिससे उसके पिता लहुलुहान होकर गिर गए। हमले में उसका भाई हरीश भी बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके पिता को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।


 पुलिस के अनुसार तीन साल पहले भी दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने रुलदा राम पर हमला किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed