{"_id":"61a91e10734b796bf862c072","slug":"shopkeepers-protest-against-the-dumping-zone-built-on-babyal-road-ambala-news-knl915088172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्याल रोड पर बनाए गए डंपिंग जोन का दुकानदारों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बब्याल रोड पर बनाए गए डंपिंग जोन का दुकानदारों ने किया विरोध
बब्याल रोड पर शीतला माता मंदिर के पास खंडहर पड़ी दुकानों के समक्ष डंपिंग जोन बनाए जाने पर दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि वे दिनभर दुर्गंध भरे वातावरण में रहने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर आसपास के दुकानदारों ने सफाई कर्मियों के दरोगा को मौके पर बुला कर विरोध जताया।
विज्ञापन
दरोगा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा एकत्रीकरण के लिए जगह नहीं है। इसके चलते सभी जगहों से कूड़ा इकट्ठा करवाकर यहां डाला जा रहा है। इसके बाद एक या दो दिन बाद यहां सफाई कराई जाती है। दुकानदारों ने बताया कि कूड़ा उठता बाद में है और सफाई कर्मी यहां कूड़ा गिराने के लिए पहले तैयार रहते हैं। आलम यह है कि उन्हें और राहगीरों को यहां से नाक बंद कर गुजरना पड़ता है। दरोगा ने बताया कि मछली मार्केट से कूड़ा उठवा कर यहां कचरे को गिराया जा रहा है। दुकानदारों ने यहां से डंपिंग जोन हटाने की मांग की। इनका कहना है कि इससे यहां दुर्गंध के साथ रोग फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
बब्याल रोड के किनारे पड़े कूड़े का विरोध करते दुकानदार व रोड से गुजरते लोग।- फोटो : Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।