फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shivam from Air Defence School won gold in Kudo competition

Ambala News: कूड़ो प्रतियोगिता में वायु रक्षा स्कूल से शिवम ने जीता स्वर्ण

Thu, 21 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 21 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shivam from Air Defence School won gold in Kudo competition
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कूड़ो एसोसिएशन ऑफ अंबाला द्वारा कूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कई स्कूलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी कला का बेहतर तरीके से प्रदर्शन करते हुए पदक जीते व राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता इसी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में वायु रक्षा स्कूल से शिवम, अनिरुद्ध, हिमांक गौर, चिराग निषाद, श्रेयषी सिंघा, बलजिंदर कौर व एस रित्वा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार प्रनीत, वी ऋषिक, वरदान शर्मा, मोहना, पीहू विनोद मौलिक, एडिना रावत ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

ध्रुवी चंद्रवंशी, मयंक सिंह, रिधान कुमार ओझा, गुरशान सिंह ढिल्लो, दक्ष राज पुंडीर ने कांस्य पदक हासिल किया। इन सभी विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रिंसिपल किरण दीप्ती जेटली ने सम्मान किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डाॅ. विकास कोहली रहे। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा खेल प्रकोष्ठ कुलदीप सिंह, फेंसिंग एसोसिएशन अंबाला के अध्यक्ष व सिंगापुर से आए हुए ओंग वेई लियांग, टोंग वेई मेंग रहे। निर्णायक मंडल में कूड़ो के राष्ट्रीय रेफरी जज हेमंत शर्मा व अंकिता, प्रीति शर्मा, कुलदीप सिंह आशु शर्मा नवीन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed