फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shelja sends propsal to Railway minister

हरियाणा में बढ़े अंबाला रेल मंडल का दायरा

Tue, 08 Oct 2013 11:49 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Tue, 08 Oct 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shelja sends propsal to Railway minister
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और अंबाला की सांसद कुमारी सैलजा चाहती है कि अंबाला रेल मंडल का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन


हरियाणा के एक बड़े हिस्से को अंबाला रेलमंडल में शामिल किया जाए, ताकि प्रदेश के विभिन्न जिलों को बढ़िया सुविधा प्राप्त हो सके। इसके लिए केंद्रीय मंत्री सैलजा ने बाकायदा एक प्रस्ताव रेल मंत्री को भेजा है।

अंबाला रेल मंडल बहुत बड़ा रेलवे मंडल है। इसका मुख्यालय तो यहां अंबाला छावनी (हरियाणा) में पड़ता है, मगर इस मंडल का हरियाणा में हिस्सा बहुत ही कम है। इस वक्त अंबाला रेल मंडल में चंडीगढ़, पंजाब का हिमाचल का बहुत बड़ा हिस्सा समेत यूपी और राजस्थान का भी हिस्सा शामिल है।
विज्ञापन


मगर हरियाणा की बात करें तो एक ओर से यमुनानगर और दूसरी ओर केवल मोहड़ी तक ही अंबाला रेल मंडल से शामिल है। मोहड़ी से आगे शाहाबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र और उसके बाद का सारा हरियाणा अंबाला मंडल से अलग है। हरियाणा का अधिकांश हिस्सा दिल्ली रेल मंडल व बीकानेर रेल मंडल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यदि कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल इत्यादि स्टेशनों पर कुछ होता है, तो इसकी जवाबदेही दिल्ली मंडल की होती है। जबकि यात्रियों, कर्मचारियों व आम लोगों को रेलवे से कोई शिकायत या काम हो तो  उन्हें दिल्ली जाना पड़ता है।
लोगों की इसी परेशानियाें के मद्देनजर कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर हरियाणा के अधिकतर हिस्से को अंबाला रेल मंडल के दायरे में लाने की मांग उठाई है।


 मंत्री के अनुसार प्रस्ताव रेल मंत्री के पास विचाराधीन है। वह चाहती है कि हरियाणा के कई प्रमुख स्टेशन अंबाला रेल मंडल के दायरे में आएं। उनके अनुसार रेलमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed