फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sharp shooter Jeetu was revealed by Goldie Brar

Ambala News: शॉर्प शूटर का रिमांड में खुलासा, 20 लाख लेकर भी काला राणा के खिलाफ गवाही देने पर भूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sharp shooter Jeetu was revealed by Goldie Brar
अंबाला। डीएवी रिवरसाईड स्कूल के सामने 20 जनवरी 2022 को मोहित राणा व विशाल भोला की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। करीब डेढ़ साल बाद पकड़े गए गोल्डी बराड़ के शार्प शूटर रोहतक के गांव बनयानी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की साजिश गोल्डी बराड़ ने रची थी। फोन के जरिए नरेश को इशारा किया था। बताया कि सात अगस्त 2014 को मुस्ताक मर्डर कांड में काला राणा का नाम सामने आया था और मोहित उसमें मुख्य गवाह था। गवाही न देने के लिए मोहित राणा ने 20 लाख रुपये लिए थे। इसके बावजूद काला राणा के खिलाफ गवाही दी थी। उसके बाद से ही मोहित बदमाशी में पूरी तरह से उतर गया था। उसी रंजिश के चलते गोल्डी बराड़ ने पूरी साजिश रची थी। हत्या करने से दो पहले पूरी रैकी की गई थी। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में करीब 14 लोग शामिल थे। 10 की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीआईए-टू इंस्पेक्टर संदीप ताया ने बताया कि पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी शार्प शूटर जितेंद्र उर्फ जीतू को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मुस्ताक मर्डर में नाम आने के बाद काला राणा हो गया था फरार
बीआर ग्रुप के सरगना भूप्पी राणा के साथी मुश्ताक का मर्डर सात अगस्त 2014 को हुआ था। जब मोनू राणा और उसके साथियों ने बराड़ा के मेजबान रेस्टोरेंट के पास भूप्पी राणा व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में मुस्ताक के सिर व पेट में गोली लगी थी। उसने बाद में एमएमयू मुलाना में दम तोड़ दिया था। हमले में बहलोलपुर जिला मोहाली निवासी अशोक की दाहिनी बाजू और मोहित की छाती पर गोली लगी थी। इस मामले में काला राणा का भी नाम था और वो तभी से फरार चल रहा है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed