फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sharadiya Navratri starts today, Mother's praises will reverberate for nine days

Ambala News: शारदीय नवरात्र आज से, नौ दिनों तक गूंजेंगे मां के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri starts today, Mother's praises will reverberate for nine days
माता अंबिका देवी मंदिर में माता के भवन को सुंदर फूलों से सजाया गया।
अंबाला सिटी। शारदीय नवरात्र पर्व वीरवार से शुरू होगा। इसके लिए अंबाला सिटी के प्रमुख मंदिरों माता अंबिका देवी मंदिर और दुख भजनी माता महाकाली मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को सुंदर रोशनी और फूलों से सजाया है।
विज्ञापन

माता अंबिका देवी मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र और अमित शर्मा ने बताया कि वीरवार को ही सुबह पांच बजे से ही माता रानी की पूजा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले माता रानी के कलश पूजन स्थापित किया जाएगा। इसके बाद माता का शृंगार कर पूजा शुरू होगी और अखंड ज्योत शुरू होगी। इसके बाद शाम को रोजाना कीर्तन होगा शाम की आरती रात आठ बजे और शयन आरती रात 10 बजे होगी। वीरवार को माता का फलों और फूलों से शृंगार किया जाएगा। माता के शृंगार के लिए विशेष तौर पर फूल मंगवाए गए हैं। पूरे नवरात्र तक माता रानी का श्रृंगार अलग- अलग वस्तुओं से किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं मां दुखभंजनी महाकाली मंदिर के सरस्वती सेवा ट्रस्ट की ओर से पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि नवरात्र के चलते माता रानी के मंदिर को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। सुबह पांच बजे माता रानी का कलश स्थापित किया जाएगा। इसके बाद सुबह बच्चों द्वारा दुर्गा आरती होगी और अखंड ज्योत शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे तक आरती होगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोजाना भंडारे का आयोजन भी किया गया है। वहीं मंदिर में विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन द्वारा पूरे नवरात्र तक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में डॉक्टर संदीप भारद्वाज एक्यूप्रेशर पद्धति द्वारा और डॉक्टर सौरव इलेक्ट्रो होम्योपैथिक और नाड़ी परीक्षण द्वारा रोगियों की जांच कर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में रोगियों को 10 दिन की दवाई निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त रक्तचाप जांच और शुगर जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed