फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shabbir's team stood first in football

Ambala News: फुटबॉल में शब्बीर की टीम रही प्रथम

Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Shabbir's team stood first in football
अंबाला। दीवान रघुनाथ सहाय मेमोरियल लीग संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में द एसडी विद्या स्कूल में फुटबॉल तथा बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशक प्रधानाचार्य नीलइंद्रजीत कौर ने बच्चों को हार जीत से ऊपर सच्चे खिलाड़ी की तरह खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में टीम अजमेर जीती और फुटबॉल लड़कों की टीम में शब्बीर अली टीम और लड़कियों की टीम में टीम मनीषा कल्याण जीती। दोनों मैचों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विजेताओं को निर्देशक ने की ओर से प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को स्वर्ण पदक और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को रजत पदक दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की सभी विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल अति आवश्यक है। उन्होंने खेल विभाग तथा कक्षा पहली के अध्यापकों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। स्कूल के अध्यक्ष बी के सोनी ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी और उन्हें खेल की भावना का आनंद लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed