फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sewerage work and broken roads become a problem in Mahesh Nagar

Ambala News: महेश नगर में सीवरेज कार्य और टूटी सड़कें बनी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sewerage work and broken roads become a problem in Mahesh Nagar
अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद
-दयालबाग चौक से बब्याल जाने वाला मार्ग बना हादसों का सबब, स्थानीय निवासी बोले- सीएम विंडो पर शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जगाधरी रोड महेश नगर से बब्याल तक की सड़क उद्घाटन के तीन वर्ष बाद भी अधूरी पड़ी हुई है। इस मुख्य सड़क की हालत इतनी खस्ताहाल है कि यहां से पैदल निकलना भी दूभर है। समानांतर मार्ग पर सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम होने से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं और टूटी सड़क पर चारों ओर बिखरी निर्माण सामग्री यातायात को प्रभावित करने के साथ दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। महेश नगर के लोगों का कहना है कि सड़क का उद्धघाटन परिवहन मंत्री अनिल विज ने किया था। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जगाधरी रोड से बब्याल वाया महेश नगर तक सड़क के नवीनीकरण कार्य पर लगभग तीन करोड़ 29 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कंक्रीट से किया जाना है। सड़क को 18 फुट चौड़ा बनाया जाएगा ताकि आवागमन सुगम हो सके। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो सड़क बन पाई और न ही प्रशासन सहित नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग ने कोई कार्यवाही की।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग न होने से बढ़ी परेशानी
महेश नगर निवासी और शिकायतकर्ता क्षितिज दत्ता ने बताया कि समानांतर मार्ग पर सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है, इस कारण वार्ड नंबर 7, 8 और 9 के हजारों निवासियों के पास इस टूटी सड़क से जाने क अलावा आवाजाही का कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) की ओर से सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
दत्ता ने इस गंभीर समस्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को औपचारिक पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि सड़क की बदहाली और अवैध पार्किंग के कारण आए दिन बुजुर्गों और बच्चों के साथ दुर्घटनाएं होने का भय बना रहता है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभागों को सड़क की तत्काल मरम्मत और सीवरेज प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


शहर से अच्छी गांव की सड़कें
नरेश शर्मा ने बताया कि डेढ़ साल पहले इस रोड पर पानी के पाइप में नाले का पानी आने लगा, इसके बाद इस रोड को खोदकर सीवरेज डाले गए थे। सीवरेज डालने के बाद सड़क को पूरी तरह से ठीक नहीं किया गया। सारा दिन धूल मिट्टी उड़कर घर में आती है। इससे अच्छी तो गांव की सड़कें हैं।


उबड़ खाबड़ सड़क पर पलट चुके ई-रिक्शा

आशु शर्मा ने बताया कि सीवरेज के पाइप डालने के बाद से सड़क ऊबड़ खाबड़ है, बरसात में रोड पर कीचड़ रहने से लोगों को परेशानी होती है, गाड़ियां फंस जाती है, कई बार इस सड़क पर ई-रिक्शा पलट चुकी है।


10 दुकानदारों से शिफ्ट कर ली अपनी दुकानें

हैप्पी ने बताया कि बब्याल से लेकर महेश नगर तक रोड की हालत खस्ता है सड़क जगह से जगह से टूट रही है। इससे काम काज ठप पड़ा है, दुकानों का किराया नहीं निकल रहा, टूटी सड़क के कारण वाहन चालक दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं, करीब 10 दुकानदारों ने इस रोड से दुकानें खाली कर दूसरी जगह ले ली हैं।




सीवरेज के पाइप पतले डाले

चंद्रदीप ने बताया कि इस रोड पर सीवरेज के जो पाइप छाले गए हैं वह पतले हैं। इसके अलावा गलियाें में भी पतले पाइप डाले गए हैं। जबकि यहां पर सैकडों घर बने हुए हैं। सड़क टूटी होने के कारण अधिकतर वाहन चालक गलियों और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

अंबाला छावनी में बब्याल रोड की खस्ताहालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed