फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sewerage block in Cantonment bus stand premises since two days

Ambala News: दो दिन से छावनी बस स्टैंड परिसर में सीवरेज ब्लॉक

Sun, 12 May 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Sewerage block in Cantonment bus stand premises since two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर पहले पार्किंग और अब पार्किंग से बाहर दो दिन से सीवरेज ब्लॉक होने व ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी और मल सीवरेज से बाहर निकल रहा है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेली पड़ रही है।
यात्री चेहरे पर रूमाल वह कपड़ा लपेटकर गुरजने को मजबूर हैं। वहीं सीवरेज से निकल रहा गंदा बदबूदार पानी और मल परिसर में दूर तक फैला हुआ है और यात्री पानी के बची से गुजर रहे है। बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद को जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सफाई कर्मचारी अगले दिन आने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार से सीवरेज ब्लॉक होने के कारण बदबूदार पानी और मल बस अड्डा परिसर में लगातार फैल रहा है। दो दिन से यह पानी और मल बहता हुआ मंदिर से होता हुआ चंडीगढ़ की वीटा बूथ तक बह रहा है। परिसर में चारों ओर पानी ही पानी फैल रहा है। यात्री इसी गंदे पानी के बीच गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन गुजरने के बाद भी अभी तक सीवरेज की सफाई करने तक कोई कर्मचारी नहीं आया। इससे पहले बस स्टैंड की बाइक पार्किंग में एक साल तक सीवरेज ब्लॉक हो गया था और उसमें से भी पानी और मल निकलता रहा। कई बार सीवरेज की सफाई करवाने के बाद भी हल नहीं निकल रहा था ।

दो दिन से सीवरेज ब्लॉक है नगर परिषद को सीवरेज की सफाई के लिए सूचना दी गई है। रविवार को सफाई कर्मचारी मशीन द्वारा सफाई करवा दी जाएगी। - मिथन, इंस्पेक्टर, अंबाला छावनी बस अड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed