{"_id":"664163baf5851a05200ff7cb","slug":"sewer-pipe-arrived-but-work-incomplete-road-uprooted-ambala-news-c-36-1-amb1001-123021-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीवर पाइप पहुंचे पर काम अधूरा, सड़क उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीवर पाइप पहुंचे पर काम अधूरा, सड़क उखड़ी
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड और सुभाष कॉलोनी के बीच तोड़ी गई सड़क व नजदीक रखे सीवरेज पाइप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। सुभाष कॉलोनी सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग एक माह पहले सीवर पाइप डालने का काम शुरू किया था, जोकि अभी लंबित है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्हें टूटी सड़कों के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। ऐसे में अगर बारिश हो गई तो फिर हालात बद से बद्दतर हो जाएंगे। इसे लेकर स्थानीय निवासियों में रोष पनप रहा है। जबकि पहले उन्हें उम्मीद थी कि काम को जल्द निपटा दिया जाएगा और इसके बाद सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य आरंभ हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
कुछ जगह को छोड़कर अभी अधिकतर जगह काम अधूरा पड़ा हुआ है और सीवरेज पाइप डालने के बाद टूटी सड़कों को बनाने का जो कार्य किया गया है वो भी सही नहीं है। कहीं से सड़क ऊंची हो गई है और कहीं से निची। ऐसे में बुजुर्गों व बच्चों को भी घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है कि कहीं वो उबड़-खाबड़ सड़क पर गिरकर चोटिल न हो जाएं।
विज्ञापन
वर्जन
विकास कार्याें की सौगात तो मिल जाती है लेकिन काम समय पर पूरे नहीं हो पाते। इसका सबसे बड़ा कारण एक ही ठेकेदार को कई-कई काम देना है। अलग-अलग क्षेत्रों में काम के चलते वो एक जगह नहीं टिकते और अधूरे काम को छोड़कर वो दूसरी जगह चले जाते हैं। सुभाष कॉलोनी में भी सड़क को तोड़े 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पाइप डालने के लिए कोई नहीं आया।
रणधीर सिंह।
सुभाष कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड पिछले लगभग 20 वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहा है। थोड़ी बारिश में ही यहां तालाब बन जाता है। पानी की निकासी न होने के कारण यह समस्या पैदा होती है। इससे कीड़े-मकौड़े निकलते हैं और बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में सीवरेज पाइप डालने का कार्य शुरु हुआ था। कुछ दिन काम चलने के बाद अब ये बंद है।
यादराम।
मामला संज्ञान में आया है। मौके पर संबंधित जेई को भेजकर हालात देखे जाएंगे। अगर सामान की कमी है या फिर ठेकेदार की तरफ से लापरवाही हो रही है तो नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनेगी, वो की जाएगी और काम को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।