फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seventh inter regional competition on 1st August

Ambala News: सातवीं अंतर प्रादेशिक प्रतियोगिता एक अगस्त को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Seventh inter regional competition on 1st August
अंबाला। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की ओर से निशुल्क सातवीं अंतर प्रादेशिक सांगीतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित गीतों पर आधारित होगी। इस दौरान चेयरपर्सन अनुपमा तलवार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में समूह गीत, समूह नृत्य के साथ ही इस वर्ष से रंगोली प्रतियोगिता भी शामिल की गई है। यह प्रतियोगिताएं दस शहरों में निशुल्क आयोजित की जाएंगी। इसमें फरीदाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, मुरादाबाद एवं बरेली शामिल है। अंबाला शहर में एक अगस्त को एस ए जैन कॉलेज के ऑडिटोरियम में आायोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed