फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seventh class student missing, father suspects woman

Ambala News: सातवीं की छात्रा लापता, पिता को महिला पर शक

Sun, 12 May 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Seventh class student missing, father suspects woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सिटी से सातवीं कक्षा की छात्रा घर से लापता हो गई है। दो मई से घर से गई किशोर का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर एक महिला पर शक जताया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सिटी के न्यू लाइट वाला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पास चार बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटी और दो बेटे है। बड़ी बेटी शादीशुदा है और 15 वर्षीय छोटी बेटी सिटी कपड़ा मार्केट के पास स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। छोटी बेटी दो माह पहले भी बिना बताए कहीं चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
विज्ञापन

छोटी बेटी दो मई को एक बार फिर बिना बताए कहीं चली गई है। बताया कि पत्नी घर पर ताला लगाकर सो रही थी कि बेटी छत से रास्ते से चली गई। अपने स्तर पर काफी तलाश लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसे पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर शक जताया है। आरोप है कि वह महिला उसकी बेटी गलत काम में फंसना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। पिता के आरोप के अनुसार मामले में संदिग्ध महिला की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed