फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven roadways buses are out of order, ten more are expected to arrive from the headquarters.

Ambala News: रोडवेज की सात बसें हुई कंडम, मुख्यालय से दस की आने की संभावना

Sat, 06 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Seven roadways buses are out of order, ten more are expected to arrive from the headquarters.
पानीपत। जिले के रोडवेज डिपो में खड़ी सात बसों को रोडवेज अधिकारियों ने कंडम घोषित कर दिया है। साथ ही मुख्यालय से दस नई बसों के आने की संभावना जताई जा रही है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। नई दस बसों को लंबे रूटों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। अभी डिपो की बसों में रोजाना 10 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहें हैं। बसें बढ़ने से यात्रियों की संख्या के साथ आय में भी वृद्धि होगी। मुख्यालय से डिपो को 10 नई बसें जल्द भेजे जाने का आश्वासन दिया है। मुख्यालय से डिपो को मिलने वाली नई रोडवेज बस बीएस-6 वर्जन की होगी। रोडवेज डिपो से सात बसों को कंडम घोषित करने के बाद डिपो में बसों की संख्या 127 रह गई है।
विज्ञापन

डिपो को मिलने वाली बसों में महिलाओं की मदद के लिए पैनिक बटन की सुविधा होगी। महिलाओं को यात्रा के दौरान यदि मदद की आवश्यकता पड़ती है तो इस बटन का प्रयोग होगा। बस में सामान की स्लैब के नीचे लगने वाले बटन को दबाते ही सूचना के साथ रोडवेज बस की लाइव लोकेशन कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। कंट्रोल रूम से नजदीकी पुलिस व रोडवेज के अधिकारियों को सूचना मिलेगी। जिसके बाद समाधान कराकर कंट्रोल रूम को अपडेट कराना होगा।
विज्ञापन


डिपो में अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच के बाद सात बसों को कंडम घोषित कर दिया गया है। डिपो में समय अनुसार बसें कंडम हो जाती है। साथ ही अन्य बसों को डिपो में जोड़ा जाता है। जिससे यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े। डिपो में उनकी जगह नई बसें आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed