{"_id":"66633cc4a63a48fa0207c049","slug":"serious-patients-will-get-entry-in-maternity-ward-ambala-news-c-36-1-sknl1017-124243-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गंभीर मरीजों को प्रसूति विभाग में मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गंभीर मरीजों को प्रसूति विभाग में मिलेगी एंट्री
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में अब मामूली दर्द के मरीजों से होने वाली भीड़ से छुटकारा मिलेगा। केवल डिलीवरी या फिर गंभीर मरीजों को ही भीतर एंट्री मिलेगी। बाकायदा इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से हजारों रुपये की लागत से एक ब्लॉक तैयार किया है।
इसे मिनी नर्सिंग स्टेशन का रूप दिया जाएगा। यह वार्ड प्रसूति विभाग के बाहर ही बनाया गया है। इसमें नर्सिंग ऑफिसर के अलावा प्राथमिक उपचार का सामान इंजेक्शन आदि सामान होगा। ताकि कोई मामूली दर्द से आए तो उसे इंजेक्शन व दवा देकर बाहर से बाहर भेजा जा सके। कोई गंभीर मरीज आता है तो उसे प्रसूति वार्ड में भेजा जाएगा। ऐसे में वार्ड के भीतर भी व्यवस्था बनी रहेगी।
अक्सर देखा जाता था कि गर्भवती महिलाओं को मामूली से भी परेशानी होती थी तो वो सीधा प्रसूति विभाग के भीतर बने नर्सिंग ऑफिसर स्टेशन पर जाते थे। ऐसे में पूरे वार्ड में भीड़ हो जाती थी और नर्सिंग ऑफिसर भी गंभीर मरीजों के अलावा सामान्य ओपीडी मरीजों का भी भार होता था। सबसे ज्यादा समस्या ओपीडी टाइमिंग के बाद आती थी। यहीं व्यवस्था बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
यहां पुरुषों के जाने पर लगेगी रोक
अक्सर देखा जाता है कि प्रसूति विभाग में गंभीर मरीज होता है और नर्सिंग ऑफिसर उस मरीज को संभालने में लगे होते हैं। इस बीच कोई महिला मामूली से दर्द के लिए खड़े रहते थे। समय रहते उन्हें नहीं देखा तो हंगामा खड़ा कर देते थे। जबकि गंभीर मरीज पहले होता है। कई बार अस्पताल प्रबंधन के पास शिकायत भी पहुंची। इस तरह की समस्या से अब छुटकारा मिले जाएगा।
वर्जन
प्रसूति विभाग के बाहर ही मिनी नर्सिंग स्टेशन तैयार किया गया है। मामूली दर्द की महिला मरीजों को बाहर ही नए ब्लॉक में ही प्राथमिक उपचार दे दिया जाएगा। प्रसूति विभाग में केवल गंभीर और डिलिवरी वाले मरीजों को ही भेजा जाएगा।
डाॅ. लोकवीर सिंह, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल।