फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seized security of 13 shops auctioned for non-payment of rent

किराया जमा न करने पर नीलाम हुई 13 दुकानों की जमानत जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seized security of 13 shops auctioned for non-payment of rent
अंबाला। नगर परिषद छावनी द्वारा 11 मार्च को नीलामी में चढ़ी 17 में से 13 दुकानों की जमानत यानी 50-50 हजार रुपये की राशि जब्त हो गई है। नीलामी होने के बाद संबंधित दुकानदारों को बोली के मुताबिक दो-दो साल का किराया एक साथ जमा करवाना था। बाकायदा इस संबंध में नगर परिषद की ओर से 13 दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद किसी ने किराया नहीं जमा करवाया। नगर परिषद के सचिव राजेश ने बताया कि नियम के मुताबिक नोटिस का जवाब न दिए जाने पर 13 दुकानों की जमानत राशि जब्त कर ली गई है। अब दोबारा से इन दुकानों की बोली कराई जाएगी। वहीं चार दुकानों के लिए दुकानदारों ने दो साल का किराया जमा करवा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि अंबाला-जगाधरी, बस स्टैंड, मच्छी मोहल्ला, बीसी बाजार क्षेत्रों में नगर परिषद की 63 दुकानों की बोली 11 मार्च को नप कार्यालय में हुई थी। इसमें से 25 दुकानों की बोली टल गई थी। जिसमें बीसी बाजार, मच्छी मार्केट शामिल थी। वहीं द एसडी विद्या स्कूल के सामने बनी मार्केट व बस स्टैंड के पास वाली दुकानों के लिए बोली हुई थी। इनमें से केवल 17 दुकानों के लिए ही लोगों ने रुचि दिखाई थी। उस समय एक-दूसरे को पीछे करने के लिए बोली दोगुना दामों तक चली गई थी। बता दें कि सात दुकानों की बोली से परिषद को करीब एक करोड़ का राजस्व मिलना था।
विज्ञापन

दोबारा नीलामी का इंतजार
उधर, नगर परिषद की 63 में से बची शेष दुकानों की नीलामी का इंतजार है। हालांकि नीलामी स्थगित करते समय यह कहा गया था कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर दोबारा से नीलामी की तिथि निर्धारित की जाएगी। सचिव राजेश का कहना है कि अभी तक आलाधिकारियों से कोई निर्देश नहीं आए हैं। निर्देश आते ही नीलामी की तिथि सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed