फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seeing Holika Dahan will fulfill your wish: Chaitanya Maharaj

होलिका दहन देखने से होगी इच्छा पूरी : चैतन्य महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Seeing Holika Dahan will fulfill your wish: Chaitanya Maharaj
अंबाला सिटी। सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में दिन भर होलिका पूजन के कार्यक्रम विधिवत रूप से जारी रहे। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे से होलिका दहन पर आयोजित कार्यक्रमों ने अपनी हाजरी लगाई। बता दें कि सिटी के बलदेव नगर, दुर्गा नगर, सेक्टर-8 स्थित शनि महादेव मंदिर, सेक्टर-9 के श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन, हनुमान मंदिर के साथ रेलवे रोड बाजार, मोती नगर स्थित श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम नगर खेड़ा आदि स्थानों पर होलिका पर भक्तों ने पूजन किया। इस मौके पर मोती नगर खेड़ा पर होलिका पूजन श्री सनातन आचार्या चैतन्य महाराज की मौजूदगी में पहुंचे भक्तों ने पूजन किया। इसी कड़ी में भक्तों ने विभिन्न सामग्री होलिका को समर्पित कर अपनी इच्छा पूर्ति की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान आचार्या चैतन्य महाराज ने होलिका पूजन का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि होलिका जलाने की परंपरा हजारों वर्षों से चल रही है। ग्रंथों के अनुसार प्रहलाद भक्त की परीक्षा ली गई थी, जिसमें हिरण्यकश्यप की बहन होलिका जल गई और भक्त प्रहलाद सुरक्षित बाहर आए थे। तभी से होलिका दहन की परंपरा शुरू हुई। महाराज ने बताया कि होलिका का पूजन करने से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है और होलिका दहन कर मात्र उसे देखने से दुख दूर होने की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इस दौरान साध्वी रमा शास्त्री महाराज, साध्वी कोमल महाराज, नीलकमल, माधव शर्मा, मॉ. मदनगोपाल व अन्य पहुंचे।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला सिटी के सेक्टर-9 स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन के बाहर नगर खेड़ा के बिल्कुल साथ होलिका तैयार की गई थी, जहां मंदिर के पुजारी पं. दिनेश शास्त्री व पं. विशाल शास्त्री ने विधिवत पूजन करवाया। इस मौके पर पहुंचे भक्तों ने होलिका की अग्नि में आहुति डाली। मंदिर कमेटी से पवन गोयल, अशोक शर्मा, भारतभूषण अग्रवाल, पवन जलोटा, कुलदीप शर्मा सहित अन्य लोग यहां मौजूद रहे। दिन भर जहां पूजन के कार्यक्रम रहे, वहीं शाम साढ़े सात बजे सभी स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए। होलिका दहन से पूर्व पंडितों ने होलिका पूजन कर विशेष आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed