फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Security will increase in the cantonment, the third eye will monitor

Ambala News: छावनी में बढ़ेगी सुरक्षा, निगरानी करेगी तीसरी आंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Security will increase in the cantonment, the third eye will monitor
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। पहले चरण में इसकी शुरुआत अंबाला कैंट से की जा रही है। कैंट के तीनों थानों की सीमाओं के साथ-साथ उनके संवेदनशील एरिया पर अब तीसरी आंख की नजर होगी।
जल्द ही महेश नगर, अंबाला कैंट और पड़ाव थाना और उनके अधीन आने वाली तोपखाना, हाउसिंग बोर्ड, लालकुर्ती और करधान चौकी की चयनित जगहों पर पुलिस सीसीटीवी लगाएगी। इन कैमरों की मदद से उसे काबू किया जा सके। इसके अलावा घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा सकेगी। इतना ही नहीं प्रत्येक थानों की सीमाओं पर भी कैमरे लगेंगे, जिससे कि पता लग सके कि आखिर बदमाश वारदात को अंजाम देकर कहां से फरार हुआ और किस-किस रूट से वह बाहर निकला।
विज्ञापन

इसके अलावा संवेदनशील एरिया में होने वाली मारपीट और चोरी की वारदातों पर भी नजर रखी जाएगी। बता दें कि संबंधित थानों में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में पुलिस विभाग ने इस रोकने के लिए पूरी प्लानिंग बनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह चयनित कर थाने तैयार कर रहे रिपोर्ट
इस संबंध में सभी थानों में जगह चयनित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। थानों की सीमाओं के साथ-साथ उन मुख्य गली-चौराहों को चयनित किया जा रहा है जहां पर स्नैचिंग, मारपीट, चोरी की वारदातें अधिक होती है या फिर हो चुकी है। जबकि नियमित तौर पर उन इलाकों में से मामले सामने आते रहते हैं। सीसीटीवी लगने के साथ-साथ पुलिस की गश्त होगी तो स्थानीय लोगों में डर बना रहेगा और वारदातों पर भी लगाम लग सकेगी।

पुलिस अभी दूसरों के कैमरों पर निर्भर
अभी स्थिति यह है कि पुलिस को दूसरों के सीसीटीवी पर निर्भर रहना पड़ता है। बदमाश वारदात कर बेखौफ होकर मौके से फरार हो जाते हैं और बाद में पुलिस के पास उस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को खंगाले के अलावा कोई चारा नहीं बचता। ऐसे में कई मामलों में फुटेज साफ न आने के कारण आरोपियों की पहचान तक नहीं हो पाती है। हालांकि जिलाभर के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने कैमरे लगाए थे। कुछ चल रहे हैं तो कुछ खराब हो चुके हैं।


गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर अंबाला कैंट क्षेत्र के इलाकों की मैपिंग करवाई जा रही है। संबंधित थानों से रिपोर्ट मांगी गई है कि कहां-कहां कैमरे लग सकते हैं ताकि अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। मैपिंग के बाद सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सिबास कविराज, आईजी अंबाला रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed