{"_id":"682f88f6e42981144809e2d6","slug":"security-increased-at-ambala-cantt-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-143122-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला कैंट स्टेशन की बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला कैंट स्टेशन की बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच करते आरपीएफ व जीआरपी कर्मचारी। संवाद
अंबाला। उपायुक्त कार्यालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।स्टेशन पर सादी वर्दी में तैनात कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की गई है ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में हालात पर तुरंत काबू पाया जा सके।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम की भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। पार्किंग में आने वाले वाहनों की भी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं और काफी दिनों से खड़े पुराने वाहनों की जानकारी भी आरपीएफ ने मांगी है ताकि इनकी जांच-पड़ताल की जा सके।
स्टेशन पर किया पैदल मार्च : अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर वीरवार शाम को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह के साथ जीआरपी प्रभारी नरेंद्र कुमार भी टीम सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड की मदद से स्टेशन पर बैठे यात्रियों के सामान की जांच करने के साथ ही यात्रियों को जागरूक भी किया गया। बताया गया कि अगर उन्हें आसपास कोई भी संदिग्ध बैग या वस्तु और व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी सुरक्षा कर्मचारी को दें। किसी भी अंजान व्यक्ति से कोई भी खाने-पीने की वस्तु न लें। इस दौरान कुछ संदिग्ध पार्सलों को भी खुलवाकर देखा गया।