{"_id":"69ffb1addb790d854f08842b","slug":"security-guard-killed-in-collision-with-speeding-car-ambala-news-c-36-1-amb1001-162958-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की गई जान
Sun, 10 May 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 10 May 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हिसार रोड पर अभी मेडिकोज के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल गार्ड की चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूल रूप से रुड़की (उत्तराखंड) के रहने वाले अमन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हरीश सचदेवा एक निजी संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात थे। शुक्रवार रात करीब 8:05 बजे जब हरीश अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी जमीदारा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त अमन भी अपने दोस्त के साथ पीछे से आ रहा था। उसने देखा कि उसके पिता सड़क पर घायल पड़े थे। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी ले जाया गया। संवाद