फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   secortey

सुरक्षा के मानदंड में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पिछड़ा

Wed, 31 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
secortey
secortey - फोटो : AMBALA
अंबाला कैंट स्टेशन की सुरक्षा इस वक्त राम भरोसे ही चल रही है। कैंट स्टेशन का गत दिवस पीएसी टीम ने दौरा कर यहां के हालात जाने थे। इस दौरान टीम को स्टेशन पर कई खामियां दिखाई दी थी। इसके बावजूद मंगलवार को भी स्टेशन के हालात पहले जैसे ही दिखाई दिए। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी भी जवाब दे चुके हैं। जिसका मामला अधिकारियों के संज्ञान में है, लेकिन लापरवाही अधिकारियों लंबे अर्से से खराब पड़े इन सीसीटीवी को ठीक करवाने की भी जहमत नहीं उठाई। ऐसे में यहां अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। गौरतलब हो कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन एशिया के बड़े स्टेशनों की संख्या में आता है। इस स्टेशन को पहले कई बार बम से उड़ाने की भी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन लापरवाह अधिकारियों को इसकी बिलकुल भी परवाह नहीं।
विज्ञापन

11 सीसीटीवी नहीं कर रहे काम
बता दें कि यात्री सुविधा समिति ने सोमवार को रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। इस दौरान टीम को स्टेशन में कई तरह की खामियां नजर आई थी। मंगलवार को जब अमर उजाला की टीम ने स्टेशन पर जाकर स्थित को देखा तो टीम के दौरे के अगले दिन भी हालात पहले जैसे ही थे। कैंट स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए 53 सीसीटीवी में से सिर्फ 42 सीसीटीवी ही कार्य कर रहे हैं। शेष 11 सीसीटीवी खराब हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी साइड में पड़ी रही मेटल डिटेक्टर मशीन
कैंट स्टेशन पर अधिकारियों की लापरवाही टीम के दौरे के दूसरे दिन भी दिखाई दी, जब मेटल डिटेक्टर मशीन मंगलवार को भी साइड में पड़ी दिखाई दी। इस मशीन का प्रयोग लोग सामान रखने व बैठने के लिए करते दिखे। बता दें कि सोमवार को भी मशीन इसी तरह एक साइड पर पड़ी देखकर टीम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई थी, लेकिन लापरवाह अधिकारियों के कानों तक जूं नहीं रेंगी। ऐसे में मशीन के खराब होने पर कोई भी संदिग्ध स्टेशन के अंदर आसानी से प्रवेश कर सकता है। वहीं इस मशीन से कुछ दूरी पर ही बीच रास्ते में ही कबाड़ भी पड़ा रहा, जिसके पास खड़े अधिकारी ने यह जानने की भी जहमत नहीं उठाई की यह
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ यहां क्यों और किसने रखा है।
वेटिंग रूम में शुरू हुआ पेंटिंग कार्य
कैंट रेलवे स्टेशन पर बने वेटिंग रूम में अक्सर सफाई कर्मी नदारद रहता है, जिस कारण यहां गंदगी पसरी रहती है, लेकिन सोमवार को टीम के दौरे के बाद वेटिंग रूम जहां चकाचक दिखाई दिया। वहीं वेटिंग रूम के दरवाजे व खिड़कियों को पेंट भी करवाया जा रहा था।

क्या कहते हैं अधिकारी
कैंट रेलवे स्टेशन पर कुल 53 सीसीटीवी लगे हैं, जिनमें से 42 कार्य कर रहे हैं व बाकी खराब हैं। हमारी तरफ से इन सीसीटीवी को मोनीटर किया जाता है। इसकी देखरेख का जिम्मा सिगनल टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का है।
-- विनित गौतम, निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल।

secortey

secortey- फोटो : AMBALA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed