फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second special parcel train running for Bangladesh carrying thread and cloth in 25 racks

25 रैक में धागा व कपड़ा लेकर बांग्लादेश के लिए चली दूसरी स्पेशल पार्सल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Second special parcel train running for Bangladesh carrying thread and cloth in 25 racks
अंबाला। 17 दिन बाद बांग्लादेश के लिए धागा व कपड़ा लेकर दूसरी स्पेशल पार्सल ट्रेन छावनी यार्ड से मंगलवार शाम लगभग 6 बजे रवाना हुई। पार्सल ट्रेन को इंजन नंबर 28441 और चालक राकेश कुमार व गार्ड संदीप कुमार के साथ गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन

बांग्लादेश में धागा लेकर 10 जुलाई को पहुंची पहली पार्सल ट्रेन के बाद अब दूसरी पार्सल ट्रेन रवाना हो गई है। इस बार रैक में 20 कोच नहीं बल्कि 24 कोच सहित एक एसएलआर कोच भेजा गया है। सामान भेजने वाले व्यापारियों की संख्या भी 5 की जगह अब 8 हो गई है। मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे सभी कंपनियों से सामान ट्रक में लोड कर रेलवे यार्ड पहुंच गया था। लगातार 10 घंटे तक कार्रवाई करते हुए सामान सभी 25 कोच में लोड किया गया।
विज्ञापन

27 जून को रवाना हुई थी पार्सल ट्रेन
धागा लेकर छावनी यार्ड से 27 जून को निकली पहली पार्सल ट्रेन इंजन नंबर 28703 के सहारे बांग्लादेश के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन के चलने का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन कागजी कार्रवाई में समय लगने के कारण ट्रेन का संचालन 3.30 घंटे की देेरी यानी शाम 4.30 बजे किया गया। ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी रेलवे द्वारा सहारनपुर हेडक्वार्टर के लोको पायलट पंकज कर्णवाल और गार्ड देवेंद्र कुमार को सौंपी गई थी। ट्रेन के 20 कोच में 486 टन धागा भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भेजा 560 टन माल
दूसरी पार्सल ट्रेन से 560 टन भेजा गया है। प्रत्येक कोच में लगभग 23 टन सामान लोड किया गया। रेलवे ने व्यापारियों से प्रति टन सामान भेजने के लिए 5,491 रुपये निर्धारित किया है। इसलिए इस बार रेलवे को राजस्व के रूप में रेलवे को 25 लाख रुपये की जगह लगभग 30 लाख 77 हजार 770 रुपये मिलेंगे।

बांग्लादेश भेजा दूसरा रैक
मंगलवार 24 कोच व एक एसएलआर में सामान बांग्लादेश के लिए रवाना किया गया। सामान भेजने वाले व्यापारियों की संख्या भी इस बार अधिक हुई है। आगामी दिनों में कुछ और रैक भी भेजे जाएंगे।
-विवेक शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed