{"_id":"6a08be0e129601153f0b71f4","slug":"second-accused-arrested-for-duping-people-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163313-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख ठगने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख ठगने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुलाना। विदेश भेजने के नाम पर धुराला गांव निवासी नवजोत सिंह से 25 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गया आरोपी पंजाब के खरड़ निवासी राजन कंवर है। शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। इस मामले में मुलाना थाना पुलिस ने 20 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की थी। नवजोत सिंह का आरोप था कि वर्ष 2024 में 8 अप्रैल से 19 मई के बीच आरोपी राजन कंवर और उसके साथियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए थे। इस मामले में कुल 18 लाख रुपये की राशि बरामद की जा चुकी है।
22 लाख ठगने के आरोप में युवक काबू
बराड़ा। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 22 लाख रुपये ठगने के आरोप में सीआईए-1 की टीम ने यमुनानगर के गंधापुर गांव निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि लुधियाना निवासी मेजर सिंह ने दिसंबर 2022 में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। आरोप था कि वर्ष 2020 में यशविंद्र सिंह उर्फ यश और उसके साथियों ने रुपये दोगुना करने का लालच देकर उनसे 22 लाख रुपये की ठगी की थी, इसके बाद आरोपियों ने मूल रकम भी हड़प ली। इस मामले में एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
स्कूटर चोरी करने वाले को जेल भेजा
अंबाला। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने पंजाबी मोहल्ला से स्कूटर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान कैंट के रामबाग रोड निवासी विशाल उर्फ छोटू के रूप में हुई थी। इस मामले में 22 अप्रैल को कैंट अनाजमंडी निवासी अभिनव ने 22 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। आरोप था कि 20 अप्रैल को पंजाबी मोहल्ला स्थित शेयर मार्केट दफ्तर के सामने से किसी ने उसका स्कूटर चोरी कर लिया था।