फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SDM taken on remand for two days for recovery of seven lakh rupees

सात लाख रुपये की रिकवरी के लिए एसडीएम को दो दिन के रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
SDM taken on remand for two days for recovery of seven lakh rupees
अंबाला सिटी। ट्रांसपोर्टर्स से मंथली वसूली के मामले में गिरफ्तार किए गए कैथल के एसडीएम व एचसीएस अधिकारी अमरेंद्र सिंह मनैस को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। सीजीएम अमरदीप की कोर्ट में विजिलेंस टीम ने सात लाख रुपये की रिकवरी के लिए दो दिन का रिमांड मांगा जोकि मंजूर कर लिया गया। अब विजिलेंस टीम की ओर से पूछताछ की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें ट्रांसपोर्टर गुरप्रीत और जसपाल के साथ ड्राइवर कर्णवीर शामिल हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर अजय सैनी फरार चल रहा है। इन सभी से पूछताछ के बाद ही विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए एचसीएस अधिकारी अमरेंद्र सिंह मनैस को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दलाल गुरप्रीत उर्फ लक्की का अंबाला शहर की मोटर मार्केट में दफ्तर था। उसके दफ्तर से डीपीएस फ्रेश फ्रूट के स्टीकर बरामद हुए थे। बाद में जब जांच शुरू हुई तो बाकी आरोपियों से भी डीपीएस फ्रेश फ्रूट मार्का के स्टीकर और कॉपी बरामद हुई। कॉपी में कई ट्रकों के नंबर लिखे हुए मिले। जो ट्रांसपोर्टर रिश्वत देते थे, उन्हें यह स्टीकर जारी होते थे। ये स्टीकर लगे वाहन को ओवरलोड होने के बावजूद हाईवे पर जांच में बांड करने की बजाय जाने दिया जाता था। रिश्वत देने से परेशान होकर कैथल के चीका के देवराज ने इसकी शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी एसडीएम से दो महीने के एकत्रित की गई मंथली रुपयों की रिकवरी करनी है। इसके लिए उसका कोर्ट से दो दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, एक आरोपी अभी फरार है।
-सोमेश कुमार, स्टेट विजिलेंस इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed