फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SD College won five competitions in the youth festival

Ambala News: यूथ फेस्टिवल में एसडी कॉलेज ने जीतीं पांच प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
SD College won five competitions in the youth festival
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल में उत्साह और प्रतिभा का अभूतपूर्व मंचन देखने को मिला। जहां प्रतिभागियों का जोश बढ़ाने के लिए साथी भी नृत्य करते नजर आए तो वहीं तालियां बजाकर श्रोता छात्राओं ने भी इसमें जान फूंक दी।
विज्ञापन

अलग-अलग विधाओं को देखकर जहां दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए, वहीं निर्णायक मंडल को भी विजेता घोषित करने में काफी समय लग गया। शाम तक आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में एसडी कॉलेज का दबदबा कायम रहा, दूसरे कॉलेज के प्रतिभागियों को द्वितीय और तृतीय स्थान से ही संतोष करना पड़ा। इस क्षेत्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ अंबाला मंडल की कमिश्नर गीता भारती की ओर से किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेंदर सिंह, यूथ फेस्टिवल की संयोजक डॉ विजय शर्मा, आयोजन सचिव डॉ. सोनिका सेठी ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्य विष्णु दत्त शर्मा और शबनम नाथ, आर्य गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य और एसए जैन कॉलेज सिटी की प्राचार्य डॉ. आभा बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से कल्चरल इंचार्ज डॉ. हरविंदर राणा, प्राचार्य डीएवी कॉलेज पूंडरी डॉ.सुभाष तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 कॉलेज के प्रतिभागी दिखा रहे हुनर
यह आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा करवाया जा रहा है जो कि 47 वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव के तहत अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में शुक्रवार से आरंभ हो गया है और 20 अक्तूबर तक इसमें अंबाला जोन के लगभग 19 कॉलेजों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतिस्पर्धा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा निर्देशित 42 विधाओं में चल रही है। इसमें नृत्य, संगीत, रंगमंच, साहित्यिक एवं ललित कला की विभिन्न विधाओं का मंचन देखने को मिल रहा है। प्रत्येक प्रतिभागी पूरी लग्न व निष्ठा के साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहा है ताकि वो अपने कॉलेज को सम्मान दिला सके।
17 प्रतियोगिताओं का हुआ मंचन
एसडी कॉलेज में छह जगह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान 17 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें कोरिओग्राफी, हरियाणवी लूर नृत्य, रिचुअल्स (परंपराएं), माइम, हरियाणवी पॉप सांग, शास्त्रीय नृत्य (एकल), हरियाणवी एकल नृत्य (महिला), संस्कृत नाटक, लोक गीत हरियाणवी (एकल), लोक गीत (सामान्य), लाइट वोकल इंडियन, शास्त्रीय गायन (एकल) , सामूहिक गीत (सामान्य), रंगोली, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और क्विज आदि की प्रस्तुति की गई। दूसरे दिन यानी शनिवार को प्रतिभागी 18 और तीसरे व अंतिम दिन रविवार को 8 विधाओं में भागीदारी करेंगे।
ये रहे विजेता
कोरिओग्राफी में एसडी कॉलेज की टीम ने प्रथम तो राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज साहा एवं एसए जैन कॉलेज सिटी की टीम ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार हरियाणवी लूर नृत्य में एसडी कॉलेज ने प्रथम तो एसए जैन कॉलेज और डीएवी कॉलेज सिटी द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय नृत्य (एकल) प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज एवं गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम एवं द्वितीय रहे। हरियाणवी एकल नृत्य (स्त्री श्रेणी) में एसडी कॉलेज ने प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन शहजादपुर व एसए जैन कॉलेज सिटी ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। लोक गीत हरियाणवी (एकल) में एसडी कॉलेज, जीएमएन कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

सुरक्षा के भी रहे अच्छे प्रबंध
यूथ फेस्टिवल के दौरान किसी प्रकार की अशांति पैदा न हो। इसके लिए एसडी कॉलेज के प्रबंधन की ओर से अंबाला पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। यूथ फेस्टिवल के पहले दिन कॉलेज के गेट पर ही प्राइवेट सुरक्षा के साथ पुलिस के जवान मौजूद रहे। जिन छात्रों के पास कॉलेज का पहचान पत्र था, सिर्फ उन्हें ही यूथ फेस्टिवल में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई और अन्य को वापिस कर दिया। हालांकि इस दौरान कुछ युवा सुरक्षा कर्मचारियों से मान-मुनव्वल भी करते नजर आए, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed