{"_id":"6204141a60a96501cb73311e","slug":"sd-college-team-won-handball-women-s-competition-ambala-news-knl984823100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी कॉलेज की टीम ने जीती हैंडबॉल वूमेन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी कॉलेज की टीम ने जीती हैंडबॉल वूमेन प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय इंटर कॉलेज हैंडबॉल वूमेन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित करवाई गई थी। प्रतियोगिता में आरकेएसडी कैथल, आर्य कॉलेज पानीपत, एसडी कॉलेज छावनी व डीएवी कॉलेज शहर की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज छावनी की टीम प्रथम स्थान पर विजेता रही। डीएवी कॉलेज शहर की टीम द्वितीय और आर्य कॉलेज पानीपत की टीम ने तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बतौर मुुख्यातिथि अंबाला क्रिकेट ऐसोसिएशन के जिला प्रधान सुरजीत सिंह पंजोखरा ने शिरकत की। इस मौके पर डीएवी कॉलेज के प्राचार्य सलिल दोसाज व स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष नितिन सहगल ने विजेता टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया। खेल मैदान में मंच संचालन प्रो. क्यूट खरबंदा ने किया। इस मौके पर प्रो. राजीव महाजन, अशोक ठाकुर, रमेश परमार, किरण पुनिया, मोनिका शर्मा, नरेन्द्र कुमार सुभाष शर्मा मौजूद रहे।
2019 में राजस्थान के जयपुर में आयोजित अंडर-19 हैंडबॉल वूमेन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिला था। वहां कुछ खास उपलब्धि हाथ में नहीं लग पाई। उसी दिन यह निश्चय कर लिया गया था कि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में अपने आपको साबित करना है। उसी वर्ष हिमाचल में आयोजित की गई हैंडबॉल प्रतियोगिता में भागीदारी करने का मौका मिल गया। जहां पर जूनियर नेशनल गोल्ड से नवाजा गया। 31 मार्च 2021 में यूपी के कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंची थी। वहां भी सिल्वर मेडल की विजेता रही।
विज्ञापन
-मोनिका, छात्रा एमए हिंदी, एसडी कॉलेज अंबाला कैंट।
कैथल के गांव ककहेड़ी की रहने वाली हूं। वर्ष 2016 में सब जूनियर अंडर-14 की प्रतियोगिता मिर्जापुर में खेलने का मौका मिला था। वहां प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार तेलगांना में अंडर-17 में अपनी प्रतिभा के दम पर तीसरे स्थान पर रही। उसके बाद जो सबसे खास लम्हा मेरी जिंदगी का रहा है, वो था पेरिस में खेलने का। उस दौरान कैथल से कोच विजय के नेतृत्व में पेरिस गए थे। अंडर-19 की हैंडबॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार वर्ष 2021 में यूपी के बरेली में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहां तीसरे स्थान पर रही।
- काजल छात्रा, डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी।