{"_id":"6597107c23bc8e63380019c4","slug":"scuffle-over-protest-against-bursting-of-firecrackers-elderly-man-killed-ambala-news-c-36-1-amb1002-16399-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पटाखे फोड़ने के विरोध पर हाथापाई, बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पटाखे फोड़ने के विरोध पर हाथापाई, बुजुर्ग की गई जान
Fri, 05 Jan 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के दलीपगढ़ में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान वीरवार देर शाम पटाखे बजाने के विरोध पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच अचानक 55 वर्षीय हरलाभ सिंह की तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही बेटा उन्हें छावनी नागरिक अस्पताल लेकर आया तो डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि मृतक के बेटे कमलजीत ने दो युवकों व कुछ महिलाओं पर केश पकड़ कर उसके साथ व उसके पिता के साथ हाथापाई कर धक्का देने के आरोप भी लगाया है। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव का कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। वहीं, परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी अंबाला कैंट थाना प्रभारी को दे दी है।
मृतक के बेटे कमलजीत ने बताया कि उसके घर के बाहर एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था और कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इन पटाखों की तेज ध्वनि से उसके घर में ढाई माह की बच्ची रो रही थी और उसे सांस भी चढ़ रहा था। यह देख उसकी मां ने बाहर जाकर पटाखे न चलाने का अनुरोध किया। अभी वह घर के भीतर ही आईं थी कि दोबारा से पटाखे छूटने शुरू हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद वह खुद बाहर गया और पटाखे जलाने पर ऐतराज करने लगा। इस पर दो युवकों सहित अन्य महिलाओं ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसके केश पकड़ लिए। इतने में जब उसने शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर पिता हरलाभ सिंह भी घर से बाहर आ गए और उसे छुड़वाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इसी बीच उन्होंने उनके पिता को धक्का दे दिया और वह नीचे गिर गए। इस पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां अभी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार को शव का विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके। बेटे की ओर से जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच भी की जाएगी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। - इंस्पेक्टर नरेश, थाना प्रभारी अंबाला कैंट