फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Scorpio driver hit four women, one died

स्कार्पियो चालक ने मारी चार महिलाओं को टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Scorpio driver hit four women, one died
मुलाना। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने धीन-सारन मार्ग पर मजदूरी के लिए जा रही चार महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें लहूलुहान हालत में डायल 112 की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन घायल महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकराई व खेतों में चली गई। जहां वाहन को छोड़कर चालक फरार हो गया। मामले में शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धीन गांव के रहने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे वह, उसकी पत्नी रीना, निर्मला देवी, शिमला देवी व बबली धीन से सारन खेत में मक्की तोड़ने जा रहे थे। धीन-सारन मार्ग स्थित ठेके के पास पहुंचे तो सारन की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी साइड में आकर चारों महिलाओं को टक्कर मार दी। पीछे होने के कारण वह बच गया। इसके बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई व खेतों में जा उतर गई। चालक मौके से भाग गया। वहीं, घायल महिलाओं को अस्पताल में दाखिल कराया गया। एमएम अस्पताल में उपचार के दौरान निर्मला देवी की मौत हो गई। वहीं, घायल बबली व शिमला को अंबाला रेफर कर दिया गया। उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। वह एमएम अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल नहीं कराने का आरोप
हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज घायलों के परिजनों ने मुलाना थाना परिसर में रोष व्यक्त किया। राजपाल, सुखविंदर, राजेन्द्र, रोहित, नरेश, अजय, प्रेम, जोगिंदर, बालक राम, शुभम, सतविंदर, मोहन ने बताया कि आरोपी ने नशे का सेवन किया हुआ था। उसकी स्कार्पियो में नशीली दवाइयां व इंजेक्शन देखे गए हैं। इसका वीडियो उनके पास है। उन्होंने पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल तक नहीं कराया। इसके बाद मौजूद लोगों ने जाम लगाने की चेतावनी दी तो पुलिस ने आरोपी युवक का मेडिकल कराया।

परिजन मुलाना थाना आए थे। आरोपी का मेडिकल करवा दिया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी नवजोत निवासी डुलियाना को जमानत मिल गई है। परिजनों के आरोप निराधार हैं। हमने मामले की निष्पक्ष जांच की है।
-संदीप मलिक, थाना प्रभारी, मुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed