फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Scooter collision killed two scooter riders on the spot

ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार दो ममेरे भाइयों की मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Scooter collision killed two scooter riders on the spot
ट्रक की टक्कर से बीबी पुर वासी एक्टिवा सवार शिवचरण और उसके ममेरे भाई दीपक की मौत हो गई। शनिवार सुबह की घटना में दोनों काम पर जा रहे थे। पतरेहड़ी रोड हुए हादसे में ट्रक ने एक्टिवा में सीधे टक्कर मार दी। रिश्तेदार दोनों को शहजादपुर पीएचसी ले गए। दीपक को डॉक्टरों ने वहीं मृतक घोषित कर दिया, जबकि शिवचरण को नागरिक अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे यहां से भी चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दीपक के भाई विशाल के बयानों पर पुलिस ने कार्रवाई की। नंबर के आधार पर शहजादपुर थाने में ट्रक के अज्ञात पर चालक पर तेजरफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। कोविड टेस्ट के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिए गए। देर शाम गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

19 साल के विशाल के अनुसार वह साहा के प्रगति फूड प्राइवेट कंपनी लिमिटेड में काम करता है। उसका छोटा भाई शिवचरण और रिश्तेदार दीपक भी उसके साथ काम करते थे। साढ़े सात बजे विशाल और चाचा का लड़का सतीश बाइक और बुआ का लड़का दीपक और छोटा भाई शिवचरण एक्टिवा पर ड्यूटी के लिए निकले थे। पतरेहड़ी रोड पर कैलाश होटल ढाबा के नजदीक सामने से आए ट्रक ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दीपक और शिवचरण बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसे को अंजाम देकर आरोप बिना रुके ट्रक भगाकर ले गया। शहजादपुर पीएचसी पहुंचने से पहले की दीपक दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने मौत की आधिकारिक पुष्टि की, जबकि शिवचरण ने पीजीआई जाते हुए दम तोड़ा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एसआई चंद्र भान के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत में तफ्तीश जारी है। ट्रक चालक जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed