फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Schools will open for third to fifth grade

तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए खुलेंगे स्कूल, स्वास्थ्य रिपोर्ट के साथ मिलेगा प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Schools will open for third to fifth grade
अंबाला सिटी: स्कूल खुलने से पहले डेस्क की सफाई करते कर्मचारी। - संवाद। - फोटो : Ambala
सरकारी आदेशों के बाद आज से तीसरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए भी स्कूल के दरवाजे खुल जाएंगे। इसको लेकर स्कूल प्राचार्य द्वारा पूरी तैयारी कर ली हैं। मंगलवार को स्कूलों में साफ-सफाई का दौर पूरा दिन जारी रहा। छोटे बच्चों के लिए बैठने के फर्नीचर से लेकर क्लास रूम को भी सैनिटाइज किया गया। अब बच्चे अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट के साथ अभिभावकों की अनुमति लेकर स्कूल में प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि पहले दिन कितने छात्र स्कूल आते हैं, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से साफ निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी छात्र को बिना कोरोना टेस्ट के स्वास्थ्य रिपोर्ट न दी जाए। वही,ं स्वास्थ्य रिपोर्ट मिलने में छात्रों को कम से कम एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि पिछले दिनों छात्रों और अध्यापकों की कोरोना जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

72 अध्यापक और छात्र हो चुके हैं संक्रमित
फरवरी माह में अभी तक कुल 72 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 30 छात्र और 40 अध्यापक शामिल हैं। जिन्होंने स्कूल जाने से पूर्व कोरोना जांच करवाई थी और वह संक्रमित पाए थे। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से छोटे बच्चों के लिए भी यह निर्देश पीएचसी और सीएचसी को दिए गए हैं कि वह बिना कोरोना जांच के किसी भी छात्र को स्वास्थ्य रिपोर्ट न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर कह दिया है कि छात्रों की कोरोना जांच के बाद ही स्कूल में प्रवेश दें। अगर बाद में कोई छात्र संक्रमित मिलता है तो उसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।
- सुखप्रीत, स्वास्थ्य अधिकारी, अंबाला।
हमारे पास स्वास्थ्य रिपोर्ट लेकर और अभिभावकों की अनुमति के साथ ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश देने के आदेश हैं। जिनका पालन किया जाएगा।
- सुरेंद्र मोहन शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक वन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed