{"_id":"681e5bdbe7272f6dac0cde71","slug":"school-holidays-power-cut-for-10-hours-ambala-news-c-36-1-amb1002-142393-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूलों के अवकाश, 10 घंटे बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूलों के अवकाश, 10 घंटे बिजली बंद
विज्ञापन
अंबाला कैंट आईटीआई की छुट्टी होने के बाद छात्र घर लौटते हुए: संवाद
अंबाला। पाकिस्तान के साथ टकराव के बाद अंबाला हाईअलर्ट पर है। अतिसंवेदनशील केंद्र होने के कारण वायु सेना से जिला प्रशासन एक हॉटलाइन से जुड़ गए हैं। इससे किसी भी हवाई हमले की सूचना पर लोगों को कुछ ही मिनट में अलर्ट किया जा सकेगा।
शुक्रवार को खतरे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सुबह 10.20 बजे अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को घर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान 12 स्थानों पर सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया गया। 58 मिनट तक सेना, वायु सेना सहित जिला प्रशासन हालातों पर नजर बनाए रहा। डीसी ने सैन्य स्टेशन पर पहुंचकर हालातों का जाएजा लिया।
इसके बाद उन्होंने अलर्ट को समाप्त करते हुए तत्काल जिला के सभी शिक्षण संस्थानों की 11.08 बजे अवकाश कर दिया गया। ऐसे में सुबह साढ़े 11 बजे बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों को कॉलेज से घर जाते हुए देखा गया। वहीं शाम को आठ बजे से लेकर शनिवार सुबह छह बजे तक 10 घंटों तक लाइटों को बंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दुकानों की लाइटाें को भी बंद रखना होगा।
विज्ञापन
नहीं जलेगी बाहर की लाइटें
उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने निर्देश दे दिए हैं। रात को आठ बजे से सुबह छह बजे तक कोई भी बाहर की लाइट नहीं जलेगी। इनवर्टर, जेनरेटर से घर के भीतर की लाइट को कोई जला सकते हैं, मगर घर के बाहरी क्षेत्र की लाइट पूरी तरह से बंद रखनी होगी। यहां ये सावधानी बरतनी है कि घर के दरवाजों और खिड़कियों पर मोटा पर्दा लगा हो, जिससे कि रोशनी बाहर न जा सके। सामान्य ग्रिड से सप्लाई सामान्य तौर पर दी जाएगी। हवाई हमला होने पर पूरे शहर को ब्लैकआउट किया जाएगा। रात्रि के समय पर इन्वर्टर और जेनरेटर को बंद नहीं कर पाएंगे। ऐसे में लोग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बाहर की लाइट इन्वर्टर, जेनरेटर या सोलर पर न जलाई जाए।
घरेलू एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य बंद
अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट की सुरक्षा भी पुख्ता की गई है। यहां पर किसी का फोटो लेना भी मना है। इसके साथ ही यहां पर निर्माण कार्य बंद कराया गया है। उपायुक्त ने बताया कि अंबाला सिटी व कैंट में कुल 12 सायरन लगाए हैं। शुक्रवार को सात और सायरन लगाने का कार्य किया गया है। अब अंबाला में 19 सायरन होंगे। इसके साथ ही गुरुद्वारों से भी ग्रामीण स्तर पर अनाउंसमेंट कराई जाएगी।
चेतावनी मिलने पर बजेंगे सभी सायरन
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि वायु सेना से चेतावनी मिलने के बाद एक मिनट के भीतर सभी 19 सायरन बजेंगे। एक बटन दबाते ही फीडरों से बिजली की सप्लाई बंद कर ब्लैक आउट कर दिया जाएगा। सभी आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो जाएंगी। आपातकालीन सेवाओं में डायल 112, एंबुलेंस, अग्निशमन और एसडीआरएफ शामिल हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।
लाइट जली तो दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान जानकारी मिली थी कि कई दुकानों के बाहर बोर्ड पर लाइटें जल रही हैं। ऐसे में ताजा निर्देशों में कोई भी बिल बोर्ड या बाहरी की लाइट इन्वर्टर या जेनरेटर पर नहीं होगी। उसे हर हालत में तय समय पर बंद रखा जाएगा। अगर फिर भी जलती मिली तो उस दुकानदार या संचालक को निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन पूरी तरह तैयार : उपायुक्त
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि दुश्मन ने देश के बॉर्डर पर कई रिहायशी इलाकों में हमले किए हैं। अंबाला काफी संवेदनशील स्थान है। ऐसे में हमें सचेत रहने की जरूरी है। हमारी सिविल डिफेंस की पूरी तैयारी है। अंबालावासियों से अपील है कि घबराएं नहीं। दुश्मन का जवाब देने के लिए हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही जिला प्रशासन भी किसी हादसे की स्थिति में राहत बचाव कार्य के लिए तैयार है।
प्रशासन की लोगों को सलाह
-शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों लाइटों को बंद करें।
-गली मोहल्लों, बाजारों पर दुकानों के बोर्ड, लाइटों को भी रखें बंद।
-किसी लाइट का इन्वर्टर या जेनरेटर से कनेक्शन है तो वह भी करें बंद।
- लोग अपने घर की खिड़कियों पर पर्दे डाल कर रखें।
- घर के अंदर जरूरत के हिसाब से लाइट जला सकते हैं।
- अगर यात्रा कर रहे हैं और ब्लैक आउट होने पर गाड़ी साइड में लगाकर लाइट बंद कर लें।
- सैन्य क्षेत्र के करीब रहने वाले क्षेत्रों में लोग सचेत रहें और कोई ड्रोन दिखने पर लोग संभव हो तो वीडियो बनाएं और डायल 112 को सूचित करें।
- किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं, संयम से काम लें। सही सरकारी सूचनाओं पर भरोसा करें।
सोमवार तक बंद रहेंगे स्कूल
उपायुक्त ने बताया कि जब 10.20 पर अलर्ट हुआ था तो कई अभिभावकों को चिंता हुई थी। इसलिए प्रशासन ने स्कूलों को अवकाश कराने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि निदेशालय और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी राजकीय और निजी स्कूलों में करीब सवा 11 बजे छुट्टी की गई और स्कूलों को बंद करवाया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को महीने के दूसरे शनिवार के कारण अवकाश रहेगा। रविवार को भी छुट्टी होने के साथ सोमवार को भी अवकाश होने से स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद प्रशासनिक निर्देशानुसार स्कूलों को खोला जाएगा।
बिजली निगम नहीं करेगा सप्लाई बंद
अंबाला सर्कल बिजली निगम अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। लोगों को जागरूक करने के लिए रात आठ से सुबह छह बजे तक ब्लैकआउट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला सर्कल में 434 फीडर हैं और 25 हजार ट्रांसफार्मर हैं। पूरे सर्कल में तीन लाख 85 हजार उपभोक्ता हैं।