फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Schedule of Super-100 level two released

Ambala News: सुपर-100 लेवल टू की का शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Schedule of Super-100 level two released
जिला ​​शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। सुपर-100 लेवल टू की परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। यह परीक्षा 28 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक होगी। इसको लेकर पांच बैच बनाए गए हैं। अंबाला में अंतिम बैच में यह परीक्षा करवाई जाएगी। जिसमें जिले से 69 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा सुपर-100 कैंपस बरना गांव ढांड-कुरुक्षेत्र रोड, नजदीक टेरी कॉलेज में ली जाएगी। विद्यार्थियों को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण करवाना होगा। इस कैंपस में विद्यार्थियों के लिए तीन दिन के ठहराव का प्रबंध रहेगा। विद्यार्थियों को आधार कार्ड और उसकी फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, सुपर-100 लेवल टू एडमिट कार्ड, नोटबुक, पेन, पेसिंल, इरेसर लेकर आनी होगी।
विज्ञापन

जिले के अनुसार यह बनाए गए बैच
बैच वन में 28 से 30 अप्रैल तक भिवानी, झज्जर, बैच टू में 1 से 3 मई तक चरखी-दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, यमुनानगर, बैच तीन में पांच से सात मई तक फरीदाबाद, हिसार, रेवाड़ी, नूह मेवात, बैच चार में नौ से 11 मई तक फतेहाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पलवल, बैच पांच में 13 से 15 मई तक अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और पानीपत शामिल हैं।
विज्ञापन

जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
दरअसल, शिक्षा विभाग के सौजन्य से विकल्प फाउंडेशन की ओर से सुपर-100 वन की परीक्षा ली गई थी। इसमें उत्तीर्ण विद्यार्थियों की अब लेवल टू की परीक्षा होगी। इनमें से चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इस प्रशिक्षण के साथ 11वीं व 12वीं की पढ़ाई भी विद्यार्थी करेंगे। विद्यार्थियों के रहने, खाना की भी व्यवस्था निशुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुपर-100 लेवल टू की परीक्षा को लेकर शेड्युल जारी हो गया है। प्रदेश के सभी जिलों को बैच अनुसार बांटा गया है। अंबाला के विद्यार्थियों की परीक्षा मई माह में अंतिम बैच में होगी।

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
वर्जन
सुपर-100 योजना में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से कई विद्यार्थी जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। पहले भी कई विद्यार्थी योजना के तहत चयनित हो चुके हैं।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed