नारायणगढ़। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का त्रिवार्षिक जिला सांगठनिक प्रतिनिधि सम्मेलन राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढकोला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य सचिव राम पाल शर्मा व राज्य ऑडिटर विजय पाल चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। जिला सचिव सतनाम सिंह ने सांगठनिक रिपोर्ट ने गत तीन वर्षो की वित्त रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की। दोनों रिपोर्टों को सदन द्वारा पारित किया गया। निवर्तमान जिला प्रधान गुरचरण सिंह की ओर से निवर्तमान जिला कमेटी का इस्तीफा देने के बाद आगामी तीन वर्षो के लिए नई जिला कमेटी का चुनाव करवाया गया। नई जिला कमेटी में सतनाम सिंह को प्रधान, सचिव मुकेश घारू, कैशियर राकेश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान मोनिका गुप्ता, उपप्रधान विनोद सैनी, सहसचिव पंकज कुमार, संगठन सचिव भूप सिंह, प्रैस सचिव अशोक कुमार, ऑडिटर तलविंदर सिंह व कार्यालय सचिव योगेंद्र सिंह, आमंत्रित सदस्य बृज मोहन को सर्वसम्मति से चुना गया। राज्य सचिव रामपाल शर्मा ने नवनिर्वाचित जिला कमेटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नारायणगढ़ से प्रधान जसमत सिंह सचिव उषम चंद व विनोद मिल्क, देवानंद, प्रदीप कुमार साहा से प्रधान अरविंद कुमार सचिव सज्जन कुमार और दलबीर सिंह बराड़ा से धर्मेंद्र कुमार अंबाला छावनी से प्रधान हरदेव सिंह, सचिव गोपाल शास्त्री, शहजादपुर से प्रधान संजीव कुमार और सचिव राजीव कुमार ने भाग लिया। संवाद