फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sarpanch demanded solution to public problems

Ambala News: सरपंच ने रखी जनसमस्याओं के समाधान की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch demanded solution to public problems
बराड़ा। थंबड़ गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प व जन संवाद यात्रा का सरपंच रोहतास राणा सहित ग्राम पंचायत व गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजबीर सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलवाई। इसके बाद सरपंच रोहतास राणा ने गांव की समस्याएं और मांगें रखी। उन्होंने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल में भवनों की जर्जर हालत हो गई है। बच्चों के बैठने और पढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

गांव में अंबाला व यमुनानगर रोडवेज बसों के आने और ठहराव न होने के कारण ग्रामीणों को यमुनानगर, अंबाला व शाहाबाद जाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ती हैं। गांव में पशु अस्पताल का भवन न होने, चिकित्सा अधिकारी न होने के कारण अपने पशुपालकों को दवाई व इलाज के लिए काफी धन व समय का नुकसान होता है। इन समस्याओं का समाधान शीघ्र होना चाहिए। उन्होंने थंबड़ गांव में डाकघर का भवन निर्माण करने, थंबड़ से अधोया तक नाला बनाए जाने, जो नाला और पुलिया बरसात के दिनों में तोड़ी गई थी, उसका निर्माण करने, सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति करने, गांव में नलकूप लगाने, कच्चे रास्तों को पक्का किए जाने, श्मशानघाट में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग रखी। इस अवसर पर नवदीप शर्मा मुना, कुलराज शर्मा कंबासी, रानू राम सिंह,भूपिंदर संजू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed