{"_id":"6ae247b31c024d79d305991f","slug":"sarathi-website-down-for-two-days-dl-work-halted-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171926-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो दिनों से सारथी वेबसाइट ठप, डीएल के काम रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो दिनों से सारथी वेबसाइट ठप, डीएल के काम रुके
विज्ञापन
अंबाला छावनी के सरल केंद्र में इंतजार करते लोग। संवाद
काम के लिए आए लोगों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सारथी परिवहन वेबसाइट की तकनीकी खराबी और सर्वर डाउन रहने से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या अन्य काम कराने पहुंचे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो दिनों से साइट के कभी बंद रहने तो कभी रुक-रुक कर चलने के कारण अंत्योदय सरल केंद्रों पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। लोगों को जरूरी कामों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
परिवहन विभाग से जुड़े नए लर्निंग लाइसेंस, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाने या पते में बदलाव जैसे तमाम कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। इसके अलावा, ड्राइविंग टेस्ट के लिए नई स्लॉट बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। सर्वर काम न करने के कारण आवेदक दिनभर सरल केंद्रों के चक्कर काटने को विवश हैं।
साहा क्षेत्र के मिठापुर गांव निवासी हरीश ने बताया कि वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए सरल केंद्र पहुंचे थे, लेकिन यहां आकर पता चला कि साइट पूरी तरह ठप है। वह पिछले एक घंटे से काउंटर के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोग बोेले-
छावनी के टांगरी बांध निवासी जीत अपने लर्निंग लाइसेंस को पक्का करवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि साइट रुक-रुक कर चल रही है, जिससे प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है।
आनंद नगर निवासी चंदन कुमार अपना बना हुआ लाइसेंस लेने आए थे, लेकिन तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर उन्हें भी काफी देर तक इंतजार करने को कहा गया।
सारथी परिवहन वेबसाइट का सर्वर डाउन होने के कारण रुक-रुक कर चली रही थी, जिसके कारण लोगों को कुछ परेशानी हुई दोपहर बाद साइट ठीक से चलने लगी।
- पवन कुमार, इंचार्ज, अंत्योदय सरल केंद्र, छावनी