फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saral portal down, candidates wandering for registration at CSC centers

Ambala News: सरल पोर्टल ठप, सीएससी केंद्रों पर पंजीकरण के लिए भटक रहे अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Saral portal down, candidates wandering for registration at CSC centers
अंबाला। कॉमल एलिजब्लिटी टेस्ट (सीईटी) के पंजीकरण के कारण सरल पोर्टल ठप हो गया है। अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र अप्लाई नहीं हो रहे हैं। इससे अभ्यर्थी सीएससी केंद्रों पर आवेदन के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीईटी -2025 के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसलिए सरल पोर्टल पर प्रमाण पत्र बनवाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसके अलावा कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तहसील में सरल पोर्ट काफी धीमी गति से चल रहा है। इस कारण से सत्यापन का कार्य भी नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन

-------------
अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी
दलीपगढ़ निवासी सीएससी संचालक कर्मवीर ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक लोग प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आ रहे हैं। लेकिन एक सप्ताह से सरल पोर्टल बंद है। कभी कभी रात को थोड़ी देर के लिए चल रहा है। मिलाप नगर निवासी मेघा ने बताया कि उन्होंने कालेज में दाखिला करवाना है। उनके पास जाति का प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में वह सीएससी केंद्र पर कई चक्कर लगा चुकी हैं। लेकिन सर्वर ठप है। घसीटपुर निवासी अर्जुन ने बताया कि उन्हें सीईटी का फार्म भरना है। आवेदन के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र चाहिए मगर साइट नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन
सीईटी रजिस्ट्रेशन के कारण सरल पोर्टल पर हैवी रस हो गया और साइट धीमी गति से चल रही है। जिसके कारण आवेदकों के प्रमाण पत्र सत्यापित होने में अधिक समय लग रहा है। वहीं इसके बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed