{"_id":"615cb19b8ebc3e62985f6b62","slug":"sarabjot-won-two-gold-medals-in-the-world-junior-shooting-world-cup-ambala-news-knl85580512","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में सरबजोत ने जीते दो गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में सरबजोत ने जीते दो गोल्ड मेडल
विज्ञापन
Sarabjot won two gold medals in the World Junior Shooting World Cup
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अंबाला) मुलाना। धीन गांव के रहने वाले सरबजोत सिंह ने एक बार फिर विश्व जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले सरबजोत ने 2019 में चीन में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड जीता था। इस बार 3 अक्तूबर को सरबजोत सिंह ने पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित विश्व जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में प्रसिद्ध शूटर मनू भास्कर के साथ खेलते हुए मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
सरबजोत ने पुरुष टीम प्रतियोगिता में भी साथी शूटर के साथ मिलकर बेलारूस की टीम को 16-14 से मात देते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। सरबजोत सिंह ने जुलाई 2019 में चीन के शूटरों को पछाड़ते हुए भारत देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। यह स्वर्ण पदक सरबजोत सिंह ने जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में 239.6 अंक प्राप्त कर पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एकल प्रतियोगिता में प्राप्त किया था।
बता दें सरबजोत धीन के रहने वाले किसान जतिंदर सिंह का बेटा है। छावनी सेंट्रल फीनिक्स क्लब की शूटिंग रेंज के खिलाड़ी सरबजोत ने इस प्रतियोगिता से पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एकल व टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि एशियन शूटिंग प्रतियोगिता में भी वह दो स्वर्ण जीत चुका है। उसके द्वारा मिश्रित प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर दो गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सरबजोत के माता-पिता सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्राम सरपंच नवनीत सैनी ने बताया कि सरबजोत ने उनके गांव का नाम विश्व में चमकाया है। उसके आने पर ग्राम पंचायत धीन द्वारा उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। बेटे की इस उपलब्धि पर पिता ने भी खुशी जताई है।