फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitation workers took out a protest march in the markets and sought support from the people.

Ambala News: सफाई कर्मचारियों ने बाजारों में निकाला रोष मार्च, लोगों से मांगा समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took out a protest march in the markets and sought support from the people.
अंबाला छावनी के बाजारों में में रोष प्रदर्शन करते नगर परिषद के  सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता
- विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने धरने पर पहुंचकर दिया समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद के सफाई और फायर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। प्रधान सेवाराम बोहत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर परिषद के मुख्य गेट पर धरना दिया और इसके बाद छावनी के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन कर जनता से समर्थन की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस बीच, विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने भी धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों को खुला समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा और एक्स एमसी गगन ढंग ने सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह से जायज हैं। नेताओं ने याद दिलाया कि जब-जब देश या प्रदेश पर कोरोना जैसी महामारियां या अन्य संकट आए, तब-तब इन सफाई और फायर कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना डटकर मोर्चा संभाला। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा इनकी अनदेखी किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


दफ्तर के भीतर भी दिखा समर्थन का असर
हड़ताल के 20वें दिन न केवल बाहर बैठे प्रदर्शनकारियों में जोश देखा गया, बल्कि नगर परिषद के दफ्तर के भीतर कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों ने भी काले बिल्ले लगाकर हड़ताल पर बैठे अपने साथियों के प्रति एकजुटता और समर्थन प्रकट किया। इससे प्रशासन पर दबाव और अधिक बढ़ गया है। प्रदर्शन और सभा को जिला प्रधान बीरपाल कांगड़ा सहित राहुल, सुमित, सुनील, विक्रांत, राजेश और रिंकू एवं सुरेश, पापिंदर, अनिल और विनोद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराड़ा। सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों के समर्थन में सांसद वरुण चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, उचित वेतन, ईएसआई और ईपीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई। इस दौरान सांसद वरुण चौधरी ने भाजपा सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी और शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को पक्का करे और सभी लंबित मांगें तुरंत पूरी करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed