{"_id":"6a9856f8f390f0ae000eb545","slug":"sanitation-workers-outraged-after-action-taken-against-firefighters-burned-government-orders-ambala-news-c-36-1-amb1001-168844-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दमकलकर्मियों पर गिरी गाज तो भड़के सफाई कर्मचारी, जलाए सरकारी आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दमकलकर्मियों पर गिरी गाज तो भड़के सफाई कर्मचारी, जलाए सरकारी आदेश
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय के बाहर विभागीय आदेशों की प्रतियों को जलाते सफाई व दमकल कर्म
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को लगातार 28वें दिन भी सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। छावनी और सिटी स्थित नगर निगम व परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर सैंकड़ों कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी की। इस दौरान दमकल विभाग के 25 कर्मचारियों पर निलंबन व सेवा समाप्ति का आदेश जारी होने से गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार के आदेश की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया।
दूसरी ओर, प्रशासन ने हड़ताली दमकलकर्मियों को वीरवार सुबह 9 बजे तक हर हाल में काम पर लौटने की चेतावनी दी है। धरने को संबोधित करते हुए संघ के प्रधान सेवाराम बोहत सहित जिला प्रधान बीरपाल कांगड़ा व पापिंद सिंह ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर 13 मई को निकाय मंत्री विपुल गोयल की उपस्थिति में हुए समझौते को तुरंत प्रभाव से लागू करे। संघ के पदाधिकारियों ने हाल ही में विधानसभा में दिए गए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के उस बयान पर भी कड़ा एतराज जताया, जिसमें उन्होंने 2 साल के सेवाकाल के आधार पर कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति न होने की बात कही थी। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार के पास नीति बनाने का पूर्ण अधिकार और सक्षमता है, इसलिए बहानेबाजी बंद कर नीति बनाई जाए।
धरना स्थल पर सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए अनिल अत्रे ने कहा कि तुगलकी फरमानों से कर्मचारी झुकने वाले नहीं हैं। 13 मई को सभी न्यायसंगत मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है। इस अवसर पर राजिंदर, धर्मेंद्र, विनय, कमल, सुमित, रिंकू, सुनील तथा दमकल विभाग से सुरेश, रमेश व विक्रमजीत सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।