फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitation system collapses due to workers' strike, garbage on the roads

Ambala News: कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system collapses due to workers' strike, garbage on the roads
अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद अंबाला सदर के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। राज्य कमेटी के निर्देश के बाद, कर्मचारियों ने हड़ताल को 9, 10 और 11 अगस्त तक बढ़ाने का एलान किया है।
इस धरने की अध्यक्षता राज्य उपप्रधान सेवाराम बोहत ने की जबकि सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि नगर परिषद ने कूड़ा उठाने के लिए विभाग में तैनात चालकों व सहायकों को लगा दिया है। जो कूड़ा इकट्ठा कर डंपिंग ग्राउंड में फेंक रहे हैं। जहां पर तीन दिन में करीब 300 टन कूड़ा एकत्र हो गया है। क्योंकि छावनी से रोजाना 100 टन कूड़ा निकलता है।
विज्ञापन

जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना ने हरियाणा सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों और बड़े अधिकारियों के साथ सहमति बनने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed