{"_id":"61ce09700f15bb15af46e20d","slug":"samagra-society-opposed-navjot-singh-sidhu-took-out-the-fury-march-ambala-news-knl94500584","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र समाज ने किया नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध, निकाली रोष यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र समाज ने किया नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध, निकाली रोष यात्रा
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, क्षत्रिय समाज के विभिन्न हिंदू धार्मिक और सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में सर्व समाज ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नवजोत सिंह सिद्धू के विरुद्घ की गई धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ किया। इसको लेकर समग्र समाज की ओर से अग्रसेन चौक से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की शव यात्रा निकाली गई।
वहीं पॉलिटेक्निक चौक पर पुतले को आग लगाई गई और विरोध स्वरूप नारेबाजी की। इसके बाद सभी संगठनों के बंधु मिलकर एसपी कार्यालय में पहुंचे। यहां संगठन सदस्यों ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को पूरी बात से अवगत करवाया गया और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सिद्धू के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो उनकी ओर से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने मांग की है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपने शब्द वापस लेते हुए माफी मांगे, अन्यथा सभी भक्त बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुमीर गुप्ता, अशोक कक्कड़, कुशल पाल राणा, जितेंद्र राणा, अजब सिंह राणा, देवीलाल, संजय बत्रा, आनंद प्रकाश, ज्ञानचंद, रितेंद्र राणा, ऋषभ गोगना, संजय सक्सेना व अन्य मौजूद रहे।