फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   salty factory owner suicide due to loss

नमकीन फैक्ट्री संचालक ने कारोबार में घाटे से परेशान होकर लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
salty factory owner suicide due to loss
शहर काजीवाड़ा वासी 34 वर्षीय अरुण ने कारोबार में घाटे के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मनमोहन नगर में नमकीन की फैक्टरी चलाते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर झूल गए। काफी देर तक प्रथम तल से नीचे नहीं आए तब परेशान परिवार ने कमरे में जाकर देखा। घटना सार्वजनिक होते ही कालोनी वाले एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची चौकी नंबर चार पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर कोरोना की रिपोर्ट के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक कोरोना रिपोर्ट का इंतजार चल रहा था।
विज्ञापन

किश्तें चुकाने में नाकाम हो रहा था अरुण
बताया जा रहा है कि अरुण ने करीब 3 साल पहले मनमोहन नगर में नमकीन की फैक्टरी शुरू की थी। इससे पहले वह अपने घर पर ही नमकीन बनाता था। फैक्टरी चलाने के लिए लोन लिया था। लॉकडाउन तक सब सुचारू चल रहा था लेकिन लॉक डाउन के बाद स्थिति बद से बदतर होती गई। अब फैक्टरी पर लिए गए लोन को भी वह चुकता नहीं कर पा रहा था। लॉकडाउन में फैक्टरी का काम सुचारू न होने से वह परेशान चल रहे थे। इसी कारण घर में भी कलह बनी रहती थी। रात खाना खाकर अरुण सुबह उठा, थोड़ी देर बाद वापस कमरे में चला गया था। वहीं चुन्नी से फंदा लगा लिया। एएसआई रोहताश के अनुसार बिजनेस में घाटे से परेशान होकर अरुण ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed