{"_id":"576995d24f1c1bb411b4830c","slug":"said-to-remove-the-rickshaw-attack-on-shopkepper","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी हटाने को बोला तो कर दिया हमला, दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी हटाने को बोला तो कर दिया हमला, दुकानदारों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर के अग्रसेन चौक के पास एक दुकान के आगे से रेहड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान रेहड़ी वालों ने तेजधार हथियार से दुकानदार पर हमला कर दिया। इससे गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ के आश्वासन पर दुकानदारों ने जाम खोला।
जानकारी के अनुसार शहजादपुर के अग्रसेन चौक पर एक दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने खड़ी रेहड़ी को हटाने को कहा। इसी पर रेहड़ी वाले ने अपने अन्य रेहड़ी वालों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी बीच अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान रेहड़ी संचालक ने कथित रूप से तेजधार से दुकानदार पर हमला कर दिया। अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया, जबकि हमलावर रेहड़ी संचालक फरार हो गया। इस पर गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसएचओ राजीव कुमार पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। एसएचओ के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने करीब आधे घंटे के बाद जाम खोला।