फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Said to be sent to Australia, left in Bangkok and ran away

Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कह बैंकाॅक में छोड़कर भगा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Said to be sent to Australia, left in Bangkok and ran away
नारायणगढ़। नारायणगढ़ में ग्लोबल वीजा सर्विस नाम से सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने गांव गोरसिया के रहने वाले परिवार से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी ऑस्ट्रेलिया की बात कहकर शिकायतकर्ता की बेटी और उसके बच्चों को बैंकॉक होटल में छोड़कर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नग्गल के गांव गोरसिया निवासी स्वरूप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी हरदीप कौर ने नारायणगढ़ के सुभाष चौक स्थित ग्लाेबल वीजा सर्विस पर विदेश जाने के लिए फाइल लगाई थी, तब आरोपी अंबाला शहर के प्रेम नगर निवासी बीजू डंगवाल उर्फ विशाल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए कुल 18 लाख रुपये में बात की थी। जिसमें शिकायतकर्ता की लड़की व उसके दो बच्चों की फाइल लगाने की बात भी हुई थी। इसी दौरान दूसरी लड़की के पुत्र सुखबीर सिंह की फाइल की बात भी की थी। इससे भी आरोपी 3 लाख रुपये फाइल लगाने के नाम पर ले गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की बेटी ने अपना मकान बेचकर आरोपी को 9 लाख रुपये उसके खाते में भेजे। वहीं 9 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता की लड़की व बच्चों को बैंकॉक ले गया और कहने लगा कि वहां से आपको ऑस्ट्रेलिया पहुंचा दूंगा। 7 जून 2023 को जब वह दिल्ली एयरपोर्ट मिला तो उसने पहले तो बच्चों को मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की टिकट दी, परंतु एयरपोर्ट के अंदर जाते ही उसने उनको बैंकॉक की टिकट व होटल बुकिंग के कागजात दे दिए। पूछने पर कहने लगा कि वहां पर आपको दो दिन रुकना है दो दिन बाद आपको मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया पहुंचा दूंगा। इसके बाद बैंकॉक में शिकायतकर्ता की बेटी को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गया और अब फोन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed